Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

बरात सवार तीन स्कार्पियो पर पलटा छर्री लदा हाइवा, छह की मौत, तीन अन्य गंभीर, भागलपुर की घटना

आमापुर गांव के समीप एनएच 80 पर छर्री लदा हाइवा तीन बरात सवार स्कार्पियो पर पलट गया। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में दो स्कार्पियो को आंशिक क्षति हुई है, जबकी एक स्कार्पियो सवारी सहित छर्री के नीचे पूरी तरह ढंक गया। छर्री के नीचे दबे स्कार्पियो में नौ सवारी सवार थे।

बरात सवार तीन स्कार्पियो पर पलटा छर्री लदा हाइवा, छह की मौत, तीन अन्य गंभीर, भागलपुर की घटना
केटी न्यूज़, (भागलपुर) : 
भागलपुर में छर्री लदा हाइवा तीन बरात सवार स्कार्पियो पर पलट गया। यह घटना आमापुर गांव के पास एनएच 80 पर 11:30 बजे की है।इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में दो स्कॉर्पियो तो बच गये पर एक स्कार्पियो नौ बरातियों सहित छर्री के नीचे पूरी तरह ढंक गया। 
दस वर्षीय बालक सहित छह लोगों की मौत 
स्थानीय ग्रामीण और राहत कर्मियों द्वारा छर्री हटाया गया। इस क्षतिग्रस्त स्कार्पियो में सवार दस वर्षीय बालक सहित छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना में तीन गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया।
पीड़ित ने सुनाई दास्तान
घायल अनूप लाल दास ने बताया कि हमलोग मुंगेर से श्रीमतपुर पीरपैंती बरात जा रहे थे। घटनास्थल के पास अचानक छर्री लदा हाइवा पलट गया। हम लोग छर्री के नीचे पूरी तरह ढंक गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह मेरी जान बची है, लेकिन छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों में इस बात की नाराजगी है कि दो घंटे से राहत कार्य चल रहा था, लेकिन इस दौरान पुलिस ने एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं की। हालांकि पुलिस ने अपनी गाड़ी से ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 
निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कंपनी की लापरवाही से आधी अधूरी सड़क निर्माण कार्य किया जाता है। इससे परिचालन में परेशानी होती है। जो अक्सर घटना व वाहन पलटने का कारण बनता है। वहीं  स्थानीय किसानों द्वारा सड़क पर ही मक्का सूखाया जाता है। इससे भारी वाहनों को गुजरने मे परेशानी होती है। इस घटना में भी मक्का का सड़क पर पसरा होना ही घटना का कारण बताया जा रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।