तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से दो की मौत, आठ गंभीर रूप से ज़ख्मी

तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से दो की मौत, आठ गंभीर रूप से ज़ख्मी

केटीन्यूज/औरंगाबाद

सोमवार की रात तेज रफ़्तार एक हाइवा ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें मदनपुर के दो लोगों की मौत हो गयी है, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा मोड़ की है। मृतक की पहचान मदनपुर मुख्य बाजार के ठाकुर रोड निवासी शिवकुमार शर्मा एवं मदनपुर प्रखंड के घोरहत गांव निवासी हरेंद्र तिवारी के रूप की गयी है।

जबकि घायलों मे घोरहत निवासी रमाकांत तिवारी, नीरज तिवारी, शैलेश तिवारी, सुभाष तिवारी, बलम तिवारी और बिट्टू सिंह शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त सभी लोग सोमवार की रात नवीनगर प्रखंड के दंगवार में लगने वाले मकर संक्रांति के मेला से फोटो खींचकर ऑटो से लौट रहे थे।

जैसे ही अम्बा पार कर घेउरा मोड़ के पास पहुंचे कि पीछे से तेजी से आ रही एक हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें हरेंद्र तिवारी की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि शिवकुमार साव की मौत सदर अस्पताल औरंगाबाद में हो गयी। घटना की सूचना रिसिअप थाना की पुलिस को दी गयी।

सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया। घायलों को सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के उपरांत गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। वहीं इलाके मे शोक की लहर व्याप्त है।