Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी चार माले कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी के विरोध में सोनवर्षा थाने का घेराव, डीएम-एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी दो महीने से वेतन का इंतजार, नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने थामी झाड़ू त्योहारों की मिठास में मिलावट घोलने वालों पर प्रशासन की नजर, दुकानों में छापेमारी ग्रामीण बाजारों में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानदारों को सख्त चेतावनी
Keshav Times

जब मुझे मौत की धमकियां मिलीं तो मैंने देश छोड़ दिया-ललित मोदी

आईपीएल 2025 का सीजन शुरू हो चुका है।इस बीच आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी का एक इंटरव्यू भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने भारत छोड़ने पर अपनी बात रखी है।

जब मुझे मौत की धमकियां मिलीं तो मैंने देश छोड़ दिया-ललित मोदी
Lalit Modi

केटी न्यूज़/दिल्ली

आईपीएल 2025 का सीजन शुरू हो चुका है।इस बीच आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी का एक इंटरव्यू भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने भारत छोड़ने पर अपनी बात रखी है। उन्होंने एक पॉडकॉस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने 2010 में भारत, कानूनी परेशानियों के कारण नहीं, बल्कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के जानलेवा दबाव के कारण छोड़ा था। 

जब मुझे मौत की धमकियां मिलीं तो मैंने देश छोड़ दिया-ललित मोदी

मोदी ने इंटरव्यू में कहा कि वह किसी भी दिन भारत लौट सकते हैं। उन्होंने कहा, मैं कल सुबह भारत लौट सकता हूं, लेकिन मेरा मुद्दा जाने का नहीं है। कानूनी तौर पर मैं भगोड़ा नहीं हूं। किसी भी अदालत में मेरे खिलाफ एक भी मामला नहीं है। अगर कोई मामला है, तो कृपया उसे पेश करें।शुरू में, कोई कानूनी मुद्दा नहीं था जिसके कारण मुझे देश छोड़ना पड़ा। मुझे दाऊद इब्राहिम से जान से मारने की धमकियां मिली थीं।

जब मुझे मौत की धमकियां मिलीं तो मैंने देश छोड़ दिया-ललित मोदी

ललित मोदी ने इंटरव्यू में कहा, जब मुझे मौत की धमकियां मिलीं तो मैंने देश छोड़ दिया। मुझे दाऊद इब्राहिम से जान से मारने की धमकियां मिली थीं। दाऊद इब्राहिम मेरे पीछे पड़ा था क्योंकि वह मैच फिक्सिंग करना चाहता था। मैच फिक्सिंग करने के मामले में मेरी 'जीरो पॉलिसी' थी। मेरे लिए, भ्रष्टाचार विरोधी अभियान बहुत महत्वपूर्ण था और मुझे लगा कि खेल की अखंडता काफी महत्वपूर्ण है।

जब मुझे मौत की धमकियां मिलीं तो मैंने देश छोड़ दिया-ललित मोदी

ललित ने दावा किया कि उनके पर्सनल बॉडीगार्ड ने उन्हें सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट पर वीआईपी एग्जिट का उपयोग करने के लिए कहा। बात तब और बढ़ गई जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि वह हिट लिस्ट में हैं और उन्हें केवल 12 घंटे की सुरक्षा की गारंटी दी जा सकती है। ललित ने बताया, पुलिस उपायुक्त हिमांशु रॉय एयरपोर्ट पर मेरा इंतजार कर रहे थे।उन्होंने मुझसे कहा, हम अब आपकी सुरक्षा नहीं कर सकते। आपकी जान को खतरा है। हम सिर्फ अगले 12 घंटों तक आपकी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।वहां से मुझे मुंबई के फोर सीजन्स होटल ले जाया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।