Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार प्रदर्शन, घुड़सवारी में गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

घुड़सवारी के मिश्रित टीम इवेंट में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक गोल्ड मेडल को अपने नाम कर लिया है। हृदय छेदा, दिव्यकृति, सुदीप्ति हजेला और अनुष अग्रवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2023 में देश को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया।

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार प्रदर्शन, घुड़सवारी में गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा
केटी न्यूज़, ऑनलाइन डेस्क। घुड़सवारी के मिश्रित टीम इवेंट में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक गोल्ड मेडल को अपने नाम कर लिया है। हृदय छेदा, दिव्यकृति, सुदीप्ति हजेला और अनुष अग्रवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2023 में देश को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया। एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। घुड़सवारी के मिश्रित टीम इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। 
204.882 प्वाइंट्स के साथ चीन दूसरे और 204.852 प्वाइंट्स के साथ हांगकांग तीसरे नंबर पर रहा। भारतीय टीम ने 209.205 प्वाइंट्स हासिल करते हुए चीन को पछाड़ा। बता दें कि घुड़सवारी ड्रेसेज इवेंट में भारत की झोली में 41 साल बाद गोल्ड मेडल आया है। भारत को इसमें आखिरी मेडल साल 1982 में मिला था।
टूर्नामेंट में कुल 15 मेडल भारत के नाम
इस वर्ष भारतीय घुड़सवारी टीम ने देश को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया है। इससे पहले टूर्नामेंट में भारत को पहला स्वर्ण पदक भारतीय शूटर्स ने दिलाया था। 10 मीटर की एयर राइफल स्पर्धा में रूद्रांक्ष पाटिल, दिव्यांश पवार और एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर जीता था। वहीं, दूसरा गोल्ड मेडल भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नाम रहा था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को धूल चटाते हुए गोल्ड मेडल जीता था। भारत अब तक टूर्नामेंट में कुल 15 मेडल अपने नाम कर चुका है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।