Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

भारत के स्टार जवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को है ये बीमारी

भारत के स्टार जवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने हाल ही में हुए पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

भारत के स्टार जवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को है ये बीमारी
Neeraj Chopra

केटी न्यूज़/दिल्ली

भारत के स्टार जवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने हाल ही में हुए पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।पेरिस ओलंपिक 2024 के सिल्वर बॉय नीरज चोपड़ा एक गंभीर बीमारी इनगुइनल हर्निया से जूझ रहे हैं।जिसकी जल्द ही सर्जरी होनी है। इसके इलाज के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा जर्मनी जा चुके हैं।पिछले दो सालों से नीरज इस बीमारी से परेशान हैं और अब सर्जरी करवाने की जरूरत पड़ रही है।

भारत के स्टार जवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को है ये बीमारी

इनगुइनल हर्निया नामक ये बीमारी बड़ी खतरनाक हो सकती है और इसके लक्षण और इलाज क्या है? आइए इसके बारे में जानते हैं।इनगुइनल हर्निया, जिसे ग्रोइन हर्निया के नाम से भी जाना जाता है। ये एक बीमारी या रोग नहीं है बल्कि पुरुषों में होने वाली एक समस्या है जो 100 में 25 प्रतिशत पुरुषों में हो सकती है। आतें या पेट की मांसपेशियों में कमजोरी होने के वजह से हर्निया हो सकता है जो त्वचा के नीचे एक नरम उभर जैसा होता है। वहीं, अगर कमर में होता है तो इसे इनगुइनल हर्निया कहा जाता है।एक उम्र होने पर या अधिक एक्टिविटी जो कि किसी भार को उठाने के साथ की जाती हो, तो हर्निया जैसी समस्या हो सकती है। इसका इलाज सिर्फ सर्जरी है। अगर आपको पेट के निचले हिस्से पर दर्द महसूस हो तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।