Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

गार्ड ने ट्रेन में दिव्यांक से की बदसलूकी

बिहार के समस्तीपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गार्ड ने ट्रेन में दिव्यांक से की बदसलूकी
Crime

केटी न्यूज़/बिहार

बिहार के समस्तीपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रेन का एक गार्ड एक दिव्यांग शख्स के साथ बदसलूकी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो दिल्ली-सहरसा के बीच चलने वाली वैशाली एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। इस वीडियो की जांच के आदेश दिए गए हैं।यह विवाद क्यों हुआ, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है

गार्ड ने ट्रेन में दिव्यांक से की बदसलूकी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अपंग शख्स ट्रेन में सवार है और उस पर ट्रेन का गार्ड भड़क गया है। ट्रेन का गार्ड, अपंग शख्स के साथ बदसलूकी कर रहा है। इतना ही नहीं उसने अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। गार्ड ने RPF को बुलाकर कहा कि ये विकलांग होकर बड़ा नवाब बन गया है, इसको ट्रेन से उतारिए।वीडियो में दिखाई दे रहा है कि RPF का जवान वहां पहुंचा और विकलांग शख्स को ट्रेन से उतार दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद DRM समस्तीपुर को मामले को संज्ञान लेने के लिए कहा गया।

गार्ड ने ट्रेन में दिव्यांक से की बदसलूकी

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह शर्मनाक और निंदनीय है। इस मामले का तत्काल संज्ञान लेकर गार्ड पर दिव्यांग के साथ दुर्व्यवहार करने पर कारवाई करनी चाहिए। एक ने लिखा कि टीटी और आरपीएफ के लोग भी यात्रियों के साथ बदसलूकी करने में पीछे नहीं रहते है। इन्हें जब भी मौका मिलता है, करामात कर देते हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।