Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

बेवफा प्रेमिका की खौफनाक साजिश : आधी रात प्रेमिका ने आशिक को बुलाया चेहरे पर फेंका तेजाब

बेवफा प्रेमिका  की खौफनाक साजिश : आधी रात प्रेमिका ने आशिक को बुलाया चेहरे पर फेंका तेजाब

केटी न्यूज/पटना /बैशाली

प्रेमिका की बेवफाई का दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां आशिक को फोन कर बुलाया और एसिड़ से हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजन इलाज के लिए हाजीपुर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के अनुसार पीड़ित आशिक की हालत गंभीर है। 

बेवफा प्रेमिका  की खौफनाक साजिश : आधी रात प्रेमिका ने आशिक को बुलाया चेहरे पर फेंका तेजाब

घटना वैशाली जिले पातेपुर थाना के सिमरवाड़ा गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर जांच में जुट गई है। घायल युवक की पहचान सिमरबाड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के रूपन में हुई है। सूत्रों के अनुसार धर्मेंद्र गांव के बारात में शामिल होने टेकनारी गांव गया था। आधी रात वह घर वापस लौट रहा था।

बेवफा प्रेमिका  की खौफनाक साजिश : आधी रात प्रेमिका ने आशिक को बुलाया चेहरे पर फेंका तेजाब

उसी दौरान उसकी प्रेमिका ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया था। युवक जब उससे मिलने पहुंचा तो उसकी प्रेमिका एक लड़के के साथ वहां पहले से मौजूद थी। खड़े लड़के ने धर्मेंद्र के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। युवक के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोग और परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में लेकर गए।

बेवफा प्रेमिका  की खौफनाक साजिश : आधी रात प्रेमिका ने आशिक को बुलाया चेहरे पर फेंका तेजाब

पातेपुर थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि सिमरवाड़ा गांव में एक युवक पर एसिड से हमला किए जाने की जानकारी मिली है। घायल का बयान दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।  लड़की की मिलीभगत से आरोपी ने हमला किया है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।