Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

बच्चों ने यूट्यूब से देखकर की बम बनाने की कोशिश, हुआ धमाका

डिजिटल प्लेटफार्म कितना घातक भी हो सकता है इस खबर से आप अंदाजा लगा सकते हैं।

बच्चों ने यूट्यूब से देखकर की बम बनाने की कोशिश, हुआ धमाका
Accident

केटी न्यूज़/मुजफ्फरपुर

डिजिटल प्लेटफार्म कितना घातक भी हो सकता है इस खबर से आप अंदाजा लगा सकते हैं।मुजफ्फरपुर में चौकाने वाला मामला सामने आया है।गायघाट थाना क्षेत्र के बोआरीडीह पंचायत के मुन्नी कल्याणा गांव में कुछ बच्चे यूट्यूब पर वीडियो देखकर बम बनाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में 5 बच्चे झुलस गए।घायल हुए तीन बच्चे आपस में भाई-बहन हैं।बच्चों की पहचान रणबीर राय का 8 वर्षीय पुत्र लव कुमार, 5 वर्ष का कुश कुमार, कमलेश राय का पुत्र जयदीप कुमार, फूलबाबू राय का 6 वर्षीय पुत्र अभियांशु कुमार व गुड्डू कुमार के रूप में हुई है।सभी घायल हुए बच्चों को गायघाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है।सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। 

बच्चों ने यूट्यूब से देखकर की बम बनाने की कोशिश, हुआ धमाका

घायल हुए बच्चों ने बताया कि हम लोग पढ़कर आ रहे थे। बालवीर कुमार सभी को खेत में ले गया। उसके बाद बोला की चलो अब बम फोड़ते हैं। बारूद निकालकर माचिस के डिब्बे में भर दिया। इसके बाद बोला सिर झुकाकर देखो और सूखी घास की छोटी ढेर में माचिस से आग लगाया। इसके बाद बोला कि अरे बम नहीं फटा इसमें फूंको फिर बम फटेगा। जैसे ही सभी बच्चे फूंक मारने लगे इतने में सूखे घास के ढेर में ब्लास्ट हो गया, जिससे किसी बच्चे का चेहरा तो किसी का हाथ बुरी तरह झुलस गया।हादसे के बाद बालवीर वहां से फरार हो गया।

बच्चों ने यूट्यूब से देखकर की बम बनाने की कोशिश, हुआ धमाका

विस्फोट की आवाज सुनकर लोग दौरे परिजनों ने बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर शाम हुई घटना को परिजनों ने पहले ग्रामीण स्तर पर रफा  दफा करना चाहा। बच्चों के परिजन के सामने आने पर बुधवार को मामला उजागर हुआ। ग्रामीणों के अनुसार बच्चों ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर माचिस की तीलियां और पटाखे का बारूद इकट्ठा करके एक खराब टॉर्च में भर उसके बाद उसमें बैटरी से स्पार्क करवा कर विस्फोट करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान धमाका हुआ।मौके से कोई बारूद नहीं मिला है।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।