Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

तांत्रिक ने छात्रा को तंत्र-मंत्र का झांसा देकर फंसाया,करता रहा पीड़िता का आर्थिक शोषण

एक तांत्रिक को गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

तांत्रिक ने छात्रा को तंत्र-मंत्र का झांसा देकर फंसाया,करता रहा पीड़िता का आर्थिक शोषण
Crime

केटी न्यूज़/बिहार

एक तांत्रिक को गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।तांत्रिक की पहचान हासिफ शेख उर्फ शोखा बाबा के रूप में हुई है।वह झारखंड के पाकुड़ जिले का रहने वाला बताया जा रहा है जो फिलहाल भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर बाजार में एक किराये के मकान में रह रहा था।गिरफ्तार तांत्रिक पर आरोप है कि उसने गोपी छापर गांव की रहने वाली एक छात्रा को तंत्र-मंत्र का झांसा देकर फंसाया और उसका आर्थिक शोषण किया।उसके पास से मानव हड्डियां, दो खोपड़ी और तंत्र-मंत्र की किताबें भी बरामद की गई हैं।

तांत्रिक ने छात्रा को तंत्र-मंत्र का झांसा देकर फंसाया,करता रहा पीड़िता का आर्थिक शोषण

पीड़िता वशीकरण मंत्र से लेकर तमाम तरह के दावे करने वाले तांत्रिक के चक्कर में फस गई थी। पीड़िता से तांत्रिक ने तीन बार में एक लाख 10 हजार रुपये ठग लिए।जब तांत्रिक के चंगुल से छात्रा निकलने की कोशिश करने लगी तो वह उस पर दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा, जिसके कारण छात्रा उससे दूरी बनाने लगी।पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इस तांत्रिक से दूरी बनाने की कोशिश की तो उसने चेहरे पर कुछ रासायनिक पदार्थ फेंक दिया जिससे उसका चेहरा काला पड़ गया। 

तांत्रिक ने छात्रा को तंत्र-मंत्र का झांसा देकर फंसाया,करता रहा पीड़िता का आर्थिक शोषण

पीड़िता के लिखित बयान के आधार पर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से मानव हड्डियां, दो खोपड़ी और तंत्र-मंत्र की किताबें बरामद की गई हैं।आरोप है कि शोखा बाबा के नाम से प्रचलित हासिफ शेख ने इलाके में तंत्र मंत्र का मायाजाल फैलाकर दूसरी कई महिलाओं और युवतियों को भी अपने झांसे में ले रखा था। पुलिस अब यह पता कर रही है कि कितने लोग इस ढोंगी तांत्रिक के शिकार हुए थे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।