Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

आशिक मिजाज दारोगा ने शादी का झांसा देकर सिपाही महिला का किया यौन शोषण

जमुई यातायात थाना में तैनात अय्याश दारोगा धीरज कुमार सुमन की काली करतूत उजागर हुई है। आशिक मिजाज दारोगा ने पहले एक महिला सिपाही के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया

आशिक मिजाज दारोगा ने शादी का झांसा देकर सिपाही महिला का किया यौन शोषण
Crime

केटी न्यूज़/जमुई

जमुई यातायात थाना में तैनात अय्याश दारोगा धीरज कुमार सुमन की काली करतूत उजागर हुई है। आशिक मिजाज दारोगा ने पहले एक महिला सिपाही के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया फिर शादी का झांसा देकर बार- बार यौन शोषण करता रहा। 

आशिक मिजाज दारोगा ने शादी का झांसा देकर सिपाही महिला का किया यौन शोषण

पीड़िता महिला सिपाही ने लिखित आवेदन देकर बताया कि जब वह यातायात थाना जमुई में तैनात थी तो धीरज कुमार सुमन के अधीन कार्य करती थी। धीरज कुमार सुमन द्वारा ड्यूटी के दौरान मोबाइल नंबर लिया था और उसके बाद फोन करने लगा। जब उसने बात करने से इनकार किया तो कहने लगा कि वह मुझसे प्यार करता है। धीरज ने समझाबुझा कर शादी करने की बात कही थी। जिस पर उसने धीरज की बातों में आकर विश्वास कर लिया।

आशिक मिजाज दारोगा ने शादी का झांसा देकर सिपाही महिला का किया यौन शोषण

मार्च 2024 में जब वे अपने किराए के मकान में थी तो धीरज कुमार सुमन आया और मना करने के बावजूद शाररिक संबंध बनाया। फिर बार- बार कभी मेरे किराए के मकान में तो कभी पुलिस लाइन बुलाकर यौन शोषण करता रहा। जब गर्भवती हो गई तो उसने दो माह में शादी करने की बात कहते हुए जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया।

आशिक मिजाज दारोगा ने शादी का झांसा देकर सिपाही महिला का किया यौन शोषण

16 दिसंबर 2024 की रात 8:00 बजे भी पुलिस लाइन बुलाकर यौन शोषण किया और मारपीट कर भगा दिया।पीड़िता सिपाही ने महिला थाना में आवेदन देकर धीरज कुमार सुमन पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, गर्भपात कराकर शादी से इनकार करने और मारपीट करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद धीरज कुमार सुमन फरार हो गया।पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।