Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी
Keshav Times

बेटे और पत्नी ने मिलकर मां की हत्या, सनसनी

औरंगाबाद के नबीनगर में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है

बेटे और पत्नी ने मिलकर मां की हत्या, सनसनी

केटी न्यूज/औरंगाबाद 

औरंगाबाद: औरंगाबाद के नबीनगर में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया  पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसकी पत्नी फरार है।

यह घटना नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के इटावा गांव में हुई। मृतका की पहचान 65 वर्षीय लहसो देवी के रूप में हुई है, जो इटावा गांव निवासी नरेश साव की पत्नी थीं। नरेश साव ने बताया कि उनके दो बेटे और चार बेटियां हैं, जिनकी सभी की शादी हो चुकी है। नरेश के अनुसार, उनके पास 12 डिसमिल जमीन है, जिसमें से उन्होंने अपने बड़े बेटे प्रदीप को चार डिसमिल जमीन दी थी। जब लहसो देवी ने प्रदीप को घर बनाने से मना किया, तो उसने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर हत्या कर दी। नरेश ने बताया कि उन्होंने बीच-बचाव किया, जिसके चलते उन्हें भी मारपीट का सामना करना पड़ा।

आरोपी दो महीने पहले मजदूरी कर लौटा था

मृतका के पति नरेश साव ने बताया कि उनका बड़ा बेटा शहर से बाहर रहकर मजदूरी करता था। वह यहां खेती करने के लिए करीब दो महीने पहले घर लौट आया था। घटना की जानकारी मिलते ही टंडवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम कराया। थाना अध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एक-दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।