दिनदहाड़े 15 वर्षीय किशोर की गोलीमार कर हत्या

दिनदहाड़े 15 वर्षीय किशोर की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। घटना बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र में हुई।

दिनदहाड़े 15 वर्षीय किशोर की गोलीमार कर हत्या

केटी न्यूज/पटना

दिनदहाड़े 15 वर्षीय किशोर की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। घटना बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान सुप्प्पी थाना के सिमरदह गांव निवासी ओमप्रकास कुमार के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार किशोर को उसी के गांव में गोलीमारी गई है। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।  घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा को बरामद कर लिया है। जबकि चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।