Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज
Keshav Times

छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में कारतूस व हथियार बरामद, 6 अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया।इस अभियान में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किये।

छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में कारतूस व हथियार बरामद, 6 अपराधी गिरफ्तार
Police Raid

केटी न्यूज़/बिहार

4 अप्रैल गुरुवार को लहेरी थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में गोलीबारी की घटना हई।इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया।इस अभियान में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किये।इसके साथ ही उन्होंने 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में कारतूस व हथियार बरामद, 6 अपराधी गिरफ्तार

शुक्रवार को इस घटना को लेकर सदर SDPO  नुरुल हक ने बताया की की पुलिस को सूचना मिली थी कि कटरा मोहल्ले में दो लोगों को गोली मारी गई है।घटना की सूचना मिलते ही लहेरी थाना पुलिस और BSF की एक टीम मौके पर पहुंची।पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। पुलिस ने इस दौरान मोहम्मद रिजवी, मोहम्मद राजा, मोहम्मद सोनू उर्फ जान उर्फ नूर आलम और मोहम्मद साहब नामक 4 लोगों को गिरफ्तार किया। 

छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में कारतूस व हथियार बरामद, 6 अपराधी गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी बगल के घरों में हथियारों के साथ छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने BSF  की टीम के साथ मिलकर उन घरों की घेराबंदी कर छापेमारी की। इस छापेमारी में मोहम्मद फरदीन और मोहम्मद कैसर नामक 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मोहम्मद फरदीन के पास से 1 पिस्टल, 1 कट्टा और 5 राउंड गोली बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली। तलाशी में पुलिस को 3 पिस्टल, 1 कट्टा और 126 राउंड विभिन्न बोर के कारतूस बरामद हुए। 

छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में कारतूस व हथियार बरामद, 6 अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने सभी हथियारों और कारतूसों को जप्त कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में लहेरी ने शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस हथियारों के स्रोत और अन्य सभी बिंदुओं पर विस्तृत रूप से जांच कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। वहीं गिरफ्तार अपराधी थाना क्षेत्र के मोहम्मद फरदीन, मोहम्मद कैशर आलम,मोहम्मद राजा उर्फ मोहम्मद कमर आलम, मोहम्मद साहेब उर्फ तनवीर आलम,मोहम्मद सानू, मोहम्मद सोनू उर्फ जान उर्फ नूर आलम है। वहीं पुलिस की इस बड़ी कारवाई ने लहेरी थाना की टीम व बीएसएफ की टीम द्वारा संयुक्त रूप से कारवाई की गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।