Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

छठ पूजा में गांव आए दिल्ली गृह विभाग के सीनियर आईएएस अधिकारी व पत्नी को मनचलों ने पीट, दो गिरफ्तार

छठ पूजा में गांव आए दिल्ली गृह विभाग के सीनियर आईएएस अधिकारी व पत्नी को मनचलों ने पीट, दो गिरफ्तार

’

केटी न्यूज/पटना/बैशाली 

बिहार में अपराधियों का तांडव इस कदर बढ़ गया है कि आम तो आम ख़ास लोग भी इसके चपेट में आने से खुद को बचा नहीं पा रहे हैं। ये बेख़ौफ़ अपराधी, बदमाश और लफंगे पुलिस और देश के सबसे बड़े विभाग के अफसरों को अपने कब्जे में लेन से पीछे नहीं हट रहे हैं। ये लफंगे खुलेआम अपने काले कारनामों का दर्जा कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां, गृह विभाग के एक आला अफसर और उनकी पत्नी को इन  लफंगो ने बुरी तरह पीट डाला है। इसके बाद इन लफंगों पर थ्प्त् दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। 

छठ पूजा में गांव आए दिल्ली गृह विभाग के सीनियर आईएएस अधिकारी व पत्नी को मनचलों ने पीट, दो गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार हाजीपुर में एक मामूली सड़क हादसे में गृह मंत्रालय में तैनात आईएएस रैंक के एक एलिट क्लास के ऑफिसर और उनकी पत्नी को  लफंगो ने बुरी तरह से पीट डाला। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक पर हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। पिटाई खाने वाले अधिकारी के बारे में यह बताया जा रहा है कि यह गृह मंत्रालय में बड़े ओहदेदार पद पर तैनात है। 

                              वहीं, इस घटना की खबर जब स्थानीय पुलिस प्रसाशन की टीम को लगी तो उनके हाथ-पांव फूलने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने आनन-फानन में आईएएस और उनकी पत्नी को पीटने वाले लफंगो की तलाश हुई और उसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पीड़ित अधिकारी के शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर क्विक एक्शन लिया और लफंगो को जेल भेज दिया।  उधर, पुलिस प्रसाशन की टीम से जब पिटाई खाने वाले अधिकारी की पहचान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर चुप्पी साध ली। अब पुलिस की टीम इस मामले में क्विक एक्शन करने की बात कह कर बिहार के फटेहाल कानून व्यवस्था को रफ्फू करने में लगी है और पुलिस दावा कर रही है की अधिकारी के साथ मारपीट करने वालो में से कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई है और जल्द ही सभी लफंगो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।