Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां
Keshav Times

शराब के नशे में विवाद की जांच करने पहुंचे दरोगा को ग्रामीणों ने पीटा बनाया बंधक, वीडियों वायरल

घरेलू विवाद की जांच करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दारोगा की जमकर पिटाई कर दी, उनकी वर्दी फाड़ दी और करीब आधा घंटा तक उन्हें बंधक बनाए रखा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शराब के नशे में विवाद की जांच करने पहुंचे दरोगा को ग्रामीणों ने पीटा बनाया बंधक, वीडियों वायरल

केटी न्यूज/पटना/बेतिया

बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर गांव में घरेलू विवाद की जांच करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दारोगा की जमकर पिटाई कर दी, उनकी वर्दी फाड़ दी और करीब आधा घंटा तक उन्हें बंधक बनाए रखा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शराब के नशे में विवाद की जांच करने पहुंचे दरोगा को ग्रामीणों ने पीटा बनाया बंधक, वीडियों वायरल

जानकारी के मुताबिक, महोदीपुर निवासी अवधेश गोस्वामी के घर घरेलू विवाद की सूचना पर मझौलिया थाना के अवर निरीक्षक अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ रात करीब 11 बजे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि दारोगा शराब के नशे में थे और पहुंचते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो उन्होंने वर्दी का रौब दिखाते हुए मारपीट की कोशिश की, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क गया।

शराब के नशे में विवाद की जांच करने पहुंचे दरोगा को ग्रामीणों ने पीटा बनाया बंधक, वीडियों वायरल

लोगों ने दारोगा को पुलिस वाहन से बाहर खींच लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उनकी वर्दी फट गई और उन्हें आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा गया। साथ गए अन्य पुलिस जवान ग्रामीणों की भीड़ देखकर हस्तक्षेप नहीं कर पाए। इस घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब वायरल है।

शराब के नशे में विवाद की जांच करने पहुंचे दरोगा को ग्रामीणों ने पीटा बनाया बंधक, वीडियों वायरल

घटना की जानकारी मिलते ही मझौलिया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मान-मनौवल के बाद ग्रामीणों को शांत कराया और दारोगा अरविंद कुमार को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने तत्काल जांच की।

शराब के नशे में विवाद की जांच करने पहुंचे दरोगा को ग्रामीणों ने पीटा बनाया बंधक, वीडियों वायरल

प्रथम दृष्टया जांच में यह पाया गया कि दारोगा अरविंद कुमार ने ड्यूटी के दौरान आमजनों से गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया। इस पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ के दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।