Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

दरभंगा में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़

बिहार में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है।दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था।

दरभंगा में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़
Crime

केटी न्यूज़/दरभंगा

बिहार में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है।दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों में से तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जबकि बांग्लादेशी महिला और एक अन्य महिला को बॉर्डर पर कोर्ट के आदेश पर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

दरभंगा में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़

पुलिस के अनुसार, बांग्लादेशी महिला को जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेला गया था। उसे पुलिस ने अपनी सुरक्षा में ले लिया था। कोर्ट में पेशी के बाद, उसे उसके घर वापस भेजने का आदेश दिया गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बांग्लादेशी महिला के साथ पश्चिम बंगाल के सिलीगुडी की रहने वाली एक अन्य महिला को जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेला गया था। छापेमारी के दौरान इन दोनों महिलाओं को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया था।अब कोर्ट के आदेश पर इन्हें अपने घर भेजा जा रहा है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।