Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

सम्राट चौधरी को भाजपा ने अपमानित किया-शक्ति सिंह

भाजपा पर राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने हमला बोला।

सम्राट चौधरी को भाजपा ने अपमानित किया-शक्ति सिंह
Shakti singh

केटी न्यूज़/पटना

भाजपा पर राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने हमला बोला।उन्होंने कहा कि भाजपा ने सबसे पहले सम्राट चौधरी के बाल मुंडवाए, फिर मुरैठा खुलवाया और अब अध्यक्ष पद से हटाकर पिछड़े के बेटे को अपमानित करने का काम किया है। शक्ति सिंह ने कहा कि सम्राट चौधरी को भाजपा ने अपमानित किया है।

सम्राट चौधरी को भाजपा ने अपमानित किया-शक्ति सिंह

शक्ति सिंह ने राजद विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह की सदस्यता रद्द होने को लेकर भी तंज कसा।उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अड़ियल रवैये और जिद के कारण ये कारवाई हुई है। संसदीय नियमावली के खिलाफ जाकर विधान परिषद सदस्य और विपक्ष के मुख्य सचेतक डॉक्टर सुनील कुमार सिंह की सदस्यता को समाप्त किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि संसदीय इतिहास में कल का दिन काला दिन है। लोकतंत्र में हम लोगों ने लोकसभा और विधानसभा में कार्यवाहियां होते देखे हैं। कड़वी से कड़वी बात करने की परंपराओं को भी देखा है। लेकिन शासन अड़ियल और जिद्दी है, एक निर्वाचित सदस्य की सदस्यता समाप्त करने के लिए दो व्यक्तियों को प्रलोभन दिया गया।

सम्राट चौधरी को भाजपा ने अपमानित किया-शक्ति सिंह

इसके साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी के मुद्दे पर भी आवाज़ उठाई।उन्होंने कहा कि नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को बोलने नहीं दिया गया।उन्होंने कहा कि वो बंगाल की मुख्यमंत्री हैं और देश की नेता हैं। देश की राजनीति की समझ ही नहीं बल्कि पकड़ भी है। उनको देश और राज्य चलाने का अनुभव है।भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 10-20 मिनट तक बोलने दिया गया, जबकि ममता बनर्जी को केवल पांच मिनट के लिए बोलने की अनुमति दी गई। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।