Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0
Keshav Times

बिहार में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी एक अप्रैल से मिलेगी सस्ती बिजली, कम्पनी ने भेजा प्रस्ताव

बिहार के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले बीपीएल परिवारों और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। 1 अप्रैल 2024 से उन्हें सस्ती बिजली मिलेगी।

बिहार में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी एक अप्रैल से मिलेगी सस्ती बिजली, कम्पनी ने भेजा प्रस्ताव
Electricity

केटी न्यूज़/पटना

 बिहार के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले  बीपीएल परिवारों और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। 1 अप्रैल 2024 से उन्हें सस्ती बिजली मिलेगी। यह रियायत सवा करोड़ से अधिक ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगी। खासतौर पर 50 यूनिट से अधिक बिजली इस्तेमाल करने वालों को 40 पैसे प्रति यूनिट की छूट मिलेगी।

बिहार में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी एक अप्रैल से मिलेगी सस्ती बिजली, कम्पनी ने भेजा प्रस्ताव

बिजली कंपनी ने यह प्रस्ताव बिहार विद्युत विनियामक आयोग को दिया है। आयोग की मंजूरी मिलते ही यह लागू हो जाएगा। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वालों को और भी अधिक छूट मिलेगी।यह प्रस्ताव बिहार विद्युत विनियामक आयोग के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो राज्य के सवा करोड़ से अधिक ग्रामीण उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलेगा। खासकर उन लोगों को अधिक फायदा होगा जो 50 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करते हैं। उन्हें प्रति यूनिट 40 पैसे की छूट मिलेगी। स्मार्ट मीटर लगाने वालों को 65 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट मिल सकती है।

बिहार में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी एक अप्रैल से मिलेगी सस्ती बिजली, कम्पनी ने भेजा प्रस्ताव

अभी कुटीर ज्योति योजना के तहत 50 यूनिट तक बिजली की दर 7.42 रुपये प्रति यूनिट है। इसमें सरकार 5.45 रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी देती है। इसलिए उपभोक्ताओं को सिर्फ 1.97 रुपये प्रति यूनिट चुकाने पड़ते हैं। लेकिन, अगर 50 यूनिट से अधिक बिजली खर्च होती है, तो उन्हें सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं की तरह बिल देना पड़ता है।दूसरी तरफ ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 50 यूनिट तक बिजली की दर 7.42 रुपये प्रति यूनिट है। इसमें सरकार 4.97 रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी देती है। इसलिए उपभोक्ताओं को 2.45 रुपये प्रति यूनिट देना पड़ता है। 50 यूनिट से ज़्यादा खर्च करने पर 7.96 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल बनता है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।