Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी
Keshav Times

बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रज्ञा भारती के साथ बदसलूकी

बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रज्ञा भारती के साथ नालंदा जिले में बदसलूकी का मामला सामने आया है।

बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रज्ञा भारती के साथ बदसलूकी
Crime

केटी न्यूज़/नालंदा

बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रज्ञा भारती के साथ नालंदा जिले में बदसलूकी का मामला सामने आया है।सोहसराय थाना में तैनात दरोगा मोहम्मद सैमुल्लाह खान पर यह आरोप लगा है।प्रज्ञा का कहना है कि दारोगा ने उनके साथ बदसूलुकी और हाथापाई की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रज्ञा भारती के साथ बदसलूकी

इस मामले में प्रज्ञा भारती ने बताया की उन्होंने महिला थाना में भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपी दरोगा को सस्पेंड करने की मांग की है। प्रज्ञा के साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने भी नारेबाजी की। प्रज्ञा भारती ने बताया कि वह महिला मोर्चा की नेताओं के साथ अपने आवास पर मीटिंग कर रहीं थी तभी दरोगा मोहम्मद सैमुल्लाह कमरे में बिना पूछे घुसे और हम लोगों को गालियां दी। आरोप है कि दरोगा ने प्रज्ञा को सबक सिखाने की भी बात कही। उन्होंने बताया कि थाने में शिकायत के बाद पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रज्ञा भारती के साथ बदसलूकी

जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती द्वारा दरोगा पर हाथ पकड़ने का आरोप लगाया जा रहा है।वायरल वीडियो में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के घर पर पहुंचे दरोगा मोहम्मद सैमुल्लाह और महिला मोर्चा के बीच नोंकझोंक हो रहा है।बताया जाता है कि  प्रज्ञा भारती के पति द्वारा निजी स्कूल का संचालन किया जा रहा है। स्कूल के एक मामले को लेकर सोहसराय थाना में शिकायत दी गई है जिसके बाद दरोगा मामले की जांच के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान विवाद हुआ।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।