मुर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी, आगजनी

मुर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी, आगजनी

केटी न्यूज/ पटना/ बेगुसराय

मुर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई। जिसमें आधा दर्जन सिपाही घायल हो गए। वहीं उपद्रवियों ने कई जगह आगजनी की। हिंसा को शांत कराने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन व लाठीचार्ज करनी पड़ी। घटना बिहार के बेगूसराय में बुधवार को शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस पर छत से ईंट फेंके जाने की वजह से बवाल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में फैले तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। बवाल बलिया नगर क्षेत्र के छोटी बलिया मिसिकार टोला के में हुई।

जहां दुर्गा मां की मुर्ति विसर्जन के दौरान एक समुदाय की महिला ने प्रतिमा के आगे छत के ऊपर से चार पांच ईंट गिरा दी थी। इसके बाद ही माहौल तनावपूर्ण बन गया। विसर्जन में शामिल युवााओं ने ईंट गिराने का विरोध किया। लोगों ने सड़क पर आग लगाकर भी विरोध-प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ रोहित कुमार, डीएसपी विनय कुमार राय, थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह पहुंचे। नगर कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार, सीओ चंदन कुमार, बीडीओ सन्नी कुमार भी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था के बीच माहौल संभालने का प्रयास किया। हालांकि, विरोध कर रहे लोग समझाने पर नहीं माने और हंगामा बढ़ गया।

हंगामा बढ़ने की सूचना पाकर बेगूसराय डीएम रौशन कुशवाहा, एसपी योगेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने लोगों से पीछे हटने की अपील भी की। इसके बाद लोगों के नहीं हटने पर जमकर लाठीचार्ज करना पड़ा। बलिया थाना में पद स्थापित चौकीदार दीपक कुमार पासवान सहित दो पुलिस कर्मी  गंभीर रूप से घायल है। वहीं स्थानीय निवासी छोटी बलिया वार्ड 13 के रहने वाले अनिल चौधरी  का 14 वर्षीया पुत्र बिट्टू कुमार गंभीर रूप से घायल है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर मैं और डीएम साहब और एसडीएम मौजूद हैं, यहां हल्का बल प्रयोग किया गया। उसके बाद भीड़ तीतर भीतर हो गया। स्थित सामान्य हो गई है।