Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

आज सुप्रीम कोर्ट में NEET परीक्षा से जुड़ी 3 याचिकाओं पर सुनवाई होनी है।

NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
Neet Exam

केटी न्यूज़/दिल्ली

आज सुप्रीम कोर्ट में NEET परीक्षा से जुड़ी 3 याचिकाओं पर सुनवाई होनी है।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी  की तरफ से दाखिल ट्रांसफर पिटीशन पर भी आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में NEET 2024 परीक्षा को रद्द करने और पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है। 

NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हुई सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को 23 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित करने और उन 1,563 उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड रद्द करने की अनुमति दी थी। साथ ही कोर्ट ने कहा कि जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं, उनके मूल स्कोरकार्ड पर विचार किया जाएगा।कल छात्रों ने दिल्ली से लेकर कोलकाता तक NTA के खिलाफ हल्ला बोला और जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।गुरुवार को NEET परीक्षा और ग्रेस मार्क्स पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया था। कोर्ट ने उन सभी 1563 छात्रों को दोबारा से एग्जाम कराए जाने का आदेश दिए हैं, जिनके ग्रेस मार्क्स के कारण NTA पर सवाल खड़े हो रहे थे।

NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

एनटीए ने 5 मई, 2024 को देश के 4,750 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में करीब 24 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। नीट परीक्षा का परिणाम 14 जून को घोषित होने की उम्मीद थी, लेकिन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले ही पूरा हो जाने के कारण नतीजे 4 जून को ही घोषित कर दिए गए।  नीट परीक्षा में इस साल सबसे ज्यादा 67 छात्रों ने एक साथ टॉप किया है। इन सभी छात्रों को 720 में से पूरे 720 अंक मिले हैं। अब तक इतने ज्यादा छात्रों ने नीट में कभी टॉप नहीं किया है। इन्हीं सबको लेकर NEET 2024 की परीक्षा संदेह के घेरों पर है।

NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

अवकाशकालीन पीठ को केंद्र और NTA के वकील ने बताया कि जिन छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे, उन्हें दोबारा परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह A डमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।