भाजपा सरकार का लीकतंत्र व लचरतंत्र युवाओं के लिए घातक है-प्रियंका गांधी

छात्रों के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट करके केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है।

भाजपा सरकार का लीकतंत्र व लचरतंत्र युवाओं के लिए घातक है-प्रियंका गांधी
Priyanka Gandhi

केटी न्यूज़/नई दिल्ली

NEET की परीक्षा लीक के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। देश में कई जगहों पर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट करके केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए लिखा कि भाजपा की सरकार हमारे देश के युवाओं को कुशल और सक्षम बनाने की जगह उन्हें कमजोर बना रही है।

NEET की परीक्षा लीक के बाद NET का पेपर रद्द करने पर भी प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाने पर लिया था। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार का लीकतंत्र व लचरतंत्र युवाओं के लिए घातक है। NEET परीक्षा में हुए घपले की खबरों के बाद अब 18 जून को हुई NET की परीक्षा भी गड़बड़ियों की आशंका के चलते रद्द की गई। क्या अब जवाबदेही तय होगी? क्या शिक्षा मंत्री इस लचरतंत्र की जिम्मेदारी लेंगे?

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा- देश में पिछले 5 सालों में 43 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। भाजपा राज में पेपर लीक हमारे देश की राष्ट्रीय समस्या बन गई है जिसने अब तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। सबसे ज्यादा युवा आबादी हमारे पास है। भाजपा की सरकार हमारे इन युवाओं को कुशल और सक्षम बनाने की जगह उन्हें कमजोर बना रही है। करोड़ों होनहार छात्र दिन-रात मेहनत से पढ़ाई करते हैं, अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, माता-पिता, तन-पेट काटकर पढ़ाई का बोझ उठाते हैं। बच्चे सालों तक वैकेंसी आने का इंतजार करते हैं। वैकेंसी आती है तो फॉर्म भरने का खर्चा, परीक्षा देने जाने का खर्चा, और अंत में सारा प्रयत्न भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।