Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

तीन युवकों ने की दरिंदगी: नाबालिग से सरकारी अस्पताल में गैंगरेप

तीन युवकों ने की दरिंदगी: नाबालिग से सरकारी अस्पताल में गैंगरेप

केटी न्यूज/पटना/मुजफ्फरपुर

बिहार में मुजफ्फरपुर के मुजफ्फरपुर में इलाज करा रही महिला मरीज की अटेंडेंट 16 वर्षीया किशोरी को उठाकर बुधवार की देर रात दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। रामपुर हरि थाना इलाके की किशोरी एमसीएच में भर्ती बहन की देखरेख के लिए आई थी। एसीएच के पास ही एक निर्माणाधीन भवन में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना को लेकर तीन युवकों के द्वारा गैंगरेप की अफवाह एसकेएमसीएच फैल गई। हालांकि किशोरी के पिता ने एफआईआर में गांव के युवक मंतोष कुमार पर दुष्कर्म का नामजद आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित युवक को एसकेएमसीएच परिसर से गिरफ्तार कर लिया। 

तीन युवकों ने की दरिंदगी: नाबालिग से सरकारी अस्पताल में गैंगरेप

गिरफ्तार आरोपित की मौसी भी एमसीएच में भर्ती है। वह उसके लिए देर शाम खाना लेकर आया था। मेडिकल ओपी पुलिस ने किशोरी और आरोपित से घटना के संबंध में पूछताछ की। एसकेएमसीएच ओपी प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया कि नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। न्यायालय में शुक्रवार को किशोरी का 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा। यदि किशोरी घटना में अन्य की संलिप्तता बताती है, तो इसमें गैंगरेप की धारा जुड़ेगी। ओपी प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किशोरी और आरोपित युवक में पहले से संबंध होने की बात सामने आई है। 

तीन युवकों ने की दरिंदगी: नाबालिग से सरकारी अस्पताल में गैंगरेप

दो अन्य युवकों ने भी किया रेप 

पुलिस ने नामजद दुष्कर्म के आरोपित मंतोष कुमार से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि ग्रामीण होने के कारण उसका किशोरी से पहले से संबंध था। निर्माणाधीन भवन में जब वह किशोरी के साथ पहुंचा तो वहां दो युवक आ गए। उन दोनों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद मंतोष मौके पर ही किशोरी को छोड़कर भाग निकला। बाद में अकेली किशोरी के साथ उन दोनों युवकों ने भी गलत काम किया। किशोरी ने भी पुलिस के समक्ष पूछताछ में इसकी पुष्टि की है।

तीन युवकों ने की दरिंदगी: नाबालिग से सरकारी अस्पताल में गैंगरेप

क्यो बोले ओपी प्रभारी 

इस मामले पर एसकेएमसीएच ओपी प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला आया है। परिजनों ने शिकायत दी है। मामले को अहियापुर थाना पुलिस को अग्रसारित किया गया है। नाबालिग ने गांव के ही एक लड़के पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।