Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

"छपरा में दिनदहाड़े लूट: सेवानिवृत्त कर्मचारी से ₹2.60 लाख झपटे"

जिले में चोर, उचक्के और बदमाशों की सक्रियता बढ़ गई है, जो लगातार बाइक चोरी, छिनतई और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

"छपरा में दिनदहाड़े लूट: सेवानिवृत्त कर्मचारी से ₹2.60 लाख झपटे"

केटी न्यूज़ / छपरा

जिले में चोर, उचक्के और बदमाशों की सक्रियता बढ़ गई है, जो लगातार बाइक चोरी, छिनतई और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मालखाना चौक के पास गुरुवार को दो अपराधियों ने पल्सर बाइक पर सवार होकर दिनदहाड़े एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से ₹2.60 लाख लूट लिए। यह घटना तब घटी जब पीड़ित, जो छपरा सदर अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए हैं, बैंक से पैसे निकालकर मालखाना चौक पर टेंपो से उतरे। जैसे ही वह शिव मंदिर के पास पहुंचे, पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से थैला झपट लिया।

इस दौरान थैले का एक हिस्सा पीड़ित के हाथ में रह गया, लेकिन बदमाश थैला लेकर भागने में सफल रहे। शोर मचाने से पहले ही बदमाश बाइक की गति तेज कर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित व्यक्ति प्रभु राम, जो भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार छोटी मस्जिद मोहल्ला के निवासी हैं, ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।