Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना
Keshav Times

तीन लाख का इनामी डाकू बाबर मारा गया,एसटीएफ और पूर्णिया पुलिस की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत इनकाउंटर किया

पूर्णिया पुलिस ने बिहार एसटीएफ के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है।जिले के अमौर थाना के करीब 2 किमी दूर एसटीएफ और पूर्णिया की टीम के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश बाबर को मार गया है। पूर्णिया में पुलिस मुठभेड़ में 3 लाख का इनामी डाकू बाबर मारा गया है।

तीन  लाख का इनामी डाकू बाबर मारा गया,एसटीएफ और पूर्णिया पुलिस की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत इनकाउंटर किया
Crime

केटी न्यूज़/पूर्णिया

पूर्णिया पुलिस ने बिहार एसटीएफ के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है।जिले के अमौर थाना के करीब 2 किमी दूर एसटीएफ और पूर्णिया की टीम के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश बाबर को मार गया है। पूर्णिया में पुलिस मुठभेड़ में 3 लाख का इनामी डाकू बाबर मारा गया है। बताया जा रहा है कि आधी रात को एसटीएफ और जिला पुलिस ने कार्रवाई की है। 

तीन  लाख का इनामी डाकू बाबर मारा गया,एसटीएफ और पूर्णिया पुलिस की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत इनकाउंटर किया

एसटीएफ और पूर्णिया पुलिस की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत इनकाउंटर करते हुए कुख्यात को मार गिराया है। पुलिस और एसटीएफ की ये कार्रवाई देर रात अमौर में हुई है। मो बाबर मूल रूप से बिहार के किशनगंज का रहने वाला था।कुख्यात के ऊपर बिहार और बंगाल समेत कई दूसरे जिले में डकैती, लूट और कई दूसरे मामले से जुड़े डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। पुलिस को लंबे वक्त से कुख्यात बाबर की तलाश थी। कुख्यात बाबर के आतंक से बिहार और बंगाल के लोग ही नहीं बल्कि पुलिस और एसटीएफ की टीम भी परेशान थी।

तीन  लाख का इनामी डाकू बाबर मारा गया,एसटीएफ और पूर्णिया पुलिस की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत इनकाउंटर किया

पुलिस ने कुख्यात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ ने बताया कि मृतक बाबर पर डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मामले विभिन्न स्थानों में दर्ज हैं। उस पर पुलिस मुख्यालय द्वारा 3 लाख का इनाम भी घोषित किया गया है। वह वर्षों से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर अमौर थाना अंतर्गत पुलिस कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान वह मारा गया है।  एनकाउंटर के बाद GMCH के बाहर भारी संख्या में पुलिस और एसटीएफ के जवान मौजूद हैं। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।