Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

बिहार में शराबबंदी की फिर उड़ी धज्जियां, क्लीनिक की आड़ में चल रहा था शराब का गोरखधंधा

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद, अवैध शराब की बिक्री और निर्माण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर में भी ऐसा ही एक मामला पकड़ा गया।

बिहार में शराबबंदी की फिर उड़ी धज्जियां, क्लीनिक की आड़ में चल रहा था शराब का गोरखधंधा
Crime

केटी न्यूज़/मुजफ्फरपुर

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद, अवैध शराब की बिक्री और निर्माण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर में भी ऐसा ही एक मामला पकड़ा गया। यह मामला इस बात का जीता जागता उदाहरण है कि शराब माफिया किस तरह कानून को धोखा देकर अपना काला कारोबार चला रहे हैं।

बिहार में शराबबंदी की फिर उड़ी धज्जियां, क्लीनिक की आड़ में चल रहा था शराब का गोरखधंधा

पुलिस ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के डुमरी-लदौरा रोड पर स्थित एक मकान में यह अवैध शराब फैक्ट्री चल रही थी। बाहर डॉक्टर के क्लीनिक का बोर्ड लगाकर इस धंधे को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्लीनिक की आड़ में अवैध शराब बनाई और बेची जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत छापेमारी की।

बिहार में शराबबंदी की फिर उड़ी धज्जियां, क्लीनिक की आड़ में चल रहा था शराब का गोरखधंधा

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक नकली क्लीनिक की आड़ में चल रहे एक अवैध शराब कारखाने का भंडाफोड़ किया है। अंदर भारी मात्रा में स्प्रिट से तैयार शराब, अधबनी शराब, विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब की बोतलें, पैकेट, रैपर, ढक्कन, मुहर, बॉटलिंग मशीन, पैकेजिंग मशीन और वाटर प्लांट बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक बाहर के प्रदेशों से स्प्रिट मंगवा कर क्लिनीक की आड़ में शराब बनाई जा ही थी। जिससे पता चलता है कि यह अवैध धंधा काफी समय से चल रहा था।

बिहार में शराबबंदी की फिर उड़ी धज्जियां, क्लीनिक की आड़ में चल रहा था शराब का गोरखधंधा

इस केस में मुजफ्फरपुर पुलिस ने धीरज कुमार नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस धंधे में और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।