Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

जलावन के लिए लकड़ी चुनने गई नाबालिक के साथ दुष्कर्म

जलावन के लिए लकड़ी चुनने गई नाबालिक के साथ दुष्कर्म

केटी न्यूज/छपरा

सारण जिले के मकेर थाना के एक गांव में मंगलवार को मनचलों ने एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिससे नाबालिक की स्थिति गम्भीर हो गई। आननाफानन में परिजनों ने उसे गम्भीर स्थिति में सदर अस्पताल में कराया। फिलहाल सदर अस्पताल में चिकित्सक की देख देख में उसका उपचार जारी है। हालांकि, यह घटना रविवार की देर शाम की है, लेकिन मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। जब पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि पीड़ित परिवार के शिकायत पर स्थानीय थाना द्वारा दो युवकों को गिरफ्तारी की गई है।

जलावन के लिए लकड़ी चुनने गई नाबालिक के साथ दुष्कर्म

घटना के बारे में जानकरी देते हुए नाबालिग के परिजनों ने बताया कि लड़की अपनी बहन के साथ जलावन लेने के लिए पास के बगीचा में गई थी। तभी आरोपित मनचले उसे उठाकर बगल के झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया। वहीं उसकी बहन भागते हुए घर पहुंची और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मनचले पीड़िता को छोड़कर भाग गए। परिजनों द्वारा स्थानीय थाना को जानकरी दी गई। जिसके बाद पुलिस अभिरक्षा में किशोरी को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से गम्भीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया।

जलावन के लिए लकड़ी चुनने गई नाबालिक के साथ दुष्कर्म

पीड़ित लड़की के परिजनों का आरोप है कि बीते रविवार को आरोपियों द्वारा उनकी लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले को दबाने का प्रयास किया जाता रहा। इसी बीच सोमवार को दोपहर से देर रात तक पीड़िता और उसके परिजनों को थाने में बैठा कर रखा गया। जब नाबालिक लड़की की हालत बिगड़ने लगी तब आनन फानन में उसे पुलिस अभिरक्षा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पीड़िता के माता पिता मजदूरी करने परिवार का भरण पोषण करते है। इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया नाबालिक का अत्यधिक रक्तस्राव होने के चलते स्थिति गम्भीर बनी हुई है। पीड़िता को अंतरिम सूजन है। जिसके चलते लगातार परेशानी बनी हुई है। फ़िलहाल पीड़िता को फ्लूइड पर रखा गया है। जल्द ही रिकवरी हो जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।