Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

चौसा पवार प्लांट में लगी आग, करोड़ों की संपति जली जांच में जुटे अधिकारी

चौसा पवार प्लांट में लगी आग, करोड़ों की संपति जली जांच में जुटे अधिकारी
Logo

_ मध्य रात्रि की है घटना, 4 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

केटी न्यूज/ चौसा

चौसा में निर्माणाधीन 1320 मेगा वाट थर्मल पावर प्लांट परिसर में सोमवार की मध्य रात्रि अचानक आग लगने से करोड़ों की संपत्ति जल गई है। आग लगी कि यह घटना पावर प्लांट के निर्माण में लगे एल एंड टी कंपनी के दो गोदामों में लगी है। गोदामों से अचानक आग की लपटे उठता देख थर्मल पावर प्लांट के कर्मियों में मध्य रात्रि में भगदड़ मच गई थी। वरीय अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही तत्काल फायर विभाग को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने सुबह होने के पहले आग पर काबू पा लिया था। हालाकि इस घटना के बाद कंपनी का कोई अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है। आगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका है।

चौसा पवार प्लांट में लगी आग, करोड़ों की संपति जली जांच में जुटे अधिकारी

अनुमान लगाया जा रहा है कि तीन से चार करोड़ की संपत्ति जली है। जानकारों का कहना है कि आग लगी कि यह घटना एलएनटी के गोदाम संख्या 3 और 4 में हुई है। कंपनी सूत्रों की माने तो इस घटना की जांच करवाई जाएगी। आग लगे कि इस घटना में स्टोर रूम में रखे इलेक्ट्रॉनिक मोटर, बैटरी सहित कई अन्य सामान जले हैं। वैसे आशंका यह भी जताई जा रही है कि आकाशीय बिजली गिरने से भी स्टोर रूम में आग लगी होगी। गौरतलब है कि सोमवार की रात मौसम अचानक खराब हो गया था तथा कई जगह पर आकाशीय बिजली गिरी थी। जानकारों का कहना है कि इस घटना के बाद कंपनी के अधिकारी आगलगी के कारण का पता लगाने तथा नुकसान का जायजा लेने में जुट गए हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।