Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी
Keshav Times

कोहरे के कारण आपस में टकराई चार वाहनें, एयर बैग खुलने से बची लोगों की जान

कोहरे के कारण आपस में टकराई चार वाहनें, एयर बैग खुलने से बची लोगों की जान

- एनएच 922 पर पुराना भोजपुर के पास हुआ हादसा

केटी न्यूज/डुमरांव

कोहरे के कारण आपस में टकराई चार वाहनें, एयर बैग खुलने से बची लोगों की जान

बुधवार की रात से लेकर अल सुबह तक नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के एनएच 922 पर पुराना भोजपुर गांव के पास दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए। वही समय पर एयर बैग खुलने के कारण वाहन सवार लोगों की जान बच गई। उन्हें मामूली चोटें आई। घटना का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है।

कोहरे के कारण आपस में टकराई चार वाहनें, एयर बैग खुलने से बची लोगों की जान

कोहरे के कारण विजुविलिटी काफी कम हो गई थी, जिस कारण एक स्कार्पियों तथा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी दो अलग अलग ट्रकों से टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार यूपी के बलिया जिला के रघुनाथपुर गांव निवासी मनोज पांडेय व उनके पुत्र विवेक आनंद पांडेय अपनी स्कॉर्पियो यूपी 16 बीई 4323 से पटना से बलिया एयरपोर्ट पर जा रहे थे।

कोहरे के कारण आपस में टकराई चार वाहनें, एयर बैग खुलने से बची लोगों की जान

पुराना भोजपुर के पास घने कोहरे के कारण सड़क किनारे ट्रक से उनका वाहन टकरा गया। चुकी दोनों सील बेल्ट लगाए थे तथा दुर्घटना के साथ ही वाहन का एयर बैग खुल गया। जिस कारण वे गंभीर रूप से जख्मी नहीं हुए। लेकिन इस घटना में उनकी स्कॉपिर्यो वाहन बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

कोहरे के कारण आपस में टकराई चार वाहनें, एयर बैग खुलने से बची लोगों की जान

वही कुछ घंटे बाद ही एक और ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 53 ईटी 2851 एक अज्ञात ट्रक से टकरा गई। ट्रक बालू लेकर गोरखपुर जा रही थी। ड्राइवर नवी ने बताया कि कोहरे के कारण सड़क पर कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था जिस कारण यह दुर्घटना हो गई। मौके पर पहुंची नया भोजपुर ओपी थाने की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड कराया।

कोहरे के कारण आपस में टकराई चार वाहनें, एयर बैग खुलने से बची लोगों की जान

थानाध्यक्ष मनीष कुमार की तत्परता से दुर्घटना स्थल पर रिफ्लेक्टर लगाया गया अन्यथा अन्य बड़ी घटनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता था। बता दें कि बुधवार की रात अचानक घना कोहरा आ गया था। जिस कारण विजुविलिटी शून्य पर पहुंच गई थी। जिस कारण वाहनों का टकराव हुआ। गनीमत था कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।