Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी
Keshav Times

नया भोजपुर में मामूली बात पर युवक के पैर में लगी गंभीर चोट, लगाए गए सात टांके

नया भोजपुर में मामूली बात पर युवक के पैर में लगी गंभीर चोट, लगाए गए सात टांके

- चाकू मारने का लगाया जा रहा है आरोप,  पीड़ित ने नहीं दर्ज कराया एफआईआर

केटी न्यूज/डुमरांव 

गुरूवार को नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में एक मामूली बात पर युवकों के दो गुट आपस में भीड़ गए। इस घटना में एक युवक के पैर में गंभीर चोट लग गई। जिसे इलाज के लिए आनन फानन में डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इलाज के बाद उसकी स्थिति खतरें से बाहर है। डॉक्टरों की मानें तो उसके दाहिने पैर में धारदार हथियार के गहरे जख्म बन गए है,

नया भोजपुर में मामूली बात पर युवक के पैर में लगी गंभीर चोट, लगाए गए सात टांके

जिस कारण सात टांके लगाने पड़े। ग्रामीणों की मानें तो विवाद में युवक को चाकू मारा गया है। जख्मी की पहचान सुनील मिश्र के 18 वर्षीय पुत्र विनय मिश्र के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार विनय अपने कुछ दोस्तों के साथ अपने घर के पास ही सरस्वती पूजा कर रहा था। पंडाल में लाउड स्पीकर बज रहा था। इसी दौरान उसके पड़ोस के कुछ युवक

नया भोजपुर में मामूली बात पर युवक के पैर में लगी गंभीर चोट, लगाए गए सात टांके

आए, जिनमें एक युवक ने कहा कि मेरे घर किसी बच्चें के जन्मदिन की खुशी में शिवचर्चा आयोजित है। युवक ने पूजा समिति के सदस्यों से कुछ घंटे के लिए लाउड स्पीकर देने की मांग की। जिस पर विनय तथा अन्य युवक इंकार कर दिए। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। जिसमें विनय के दाहिने पैर में किसी धारदार हथियार से चोट लग गई।

नया भोजपुर में मामूली बात पर युवक के पैर में लगी गंभीर चोट, लगाए गए सात टांके

हालाकि पीड़ित पक्ष ने इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराया है। नया भोजपुर ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने चाकूबाजी से इंकार करते हुए बताया कि संभवतः विवाद के दौरान ही उसे चोट लगा है, लेकिन उसे चाकू मारे जाने की जानकारी नहीं मिल सकी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।