संगठन सृजन पर सोमवार को वर्चुअल बैठक, वरिष्ठ नेताओं संग होगी मंथन

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन सृजन अभियान को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को दोपहर 2:30 बजे एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक माननीय श्री राजेश राठौर सहित देश और प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता जूम मीटिंग के माध्यम से जुड़ेंगे।

संगठन सृजन पर सोमवार को वर्चुअल बैठक, वरिष्ठ नेताओं संग होगी मंथन

केटी न्यूज/बक्सर

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन सृजन अभियान को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को दोपहर 2:30 बजे एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक माननीय श्री राजेश राठौर सहित देश और प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता जूम मीटिंग के माध्यम से जुड़ेंगे।इस संबंध में जानकारी देते हुए बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी समर्पित कार्यकर्ता, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पूर्व विधायक तथा जिले के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे।

बैठक के दौरान संगठन सृजन अभियान की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी तथा इसे और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा एवं परिचर्चा होगी।डॉ. पांडे ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को पुनः सक्रिय करना प्राथमिकता होगी। इस बैठक के माध्यम से ऐसे कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों से दोबारा जोड़ा जाएगा, ताकि पार्टी की ताकत बूथ स्तर तक बढ़ाई जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत नए और ऊर्जावान लोगों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर विशेष जोर दिया जाएगा। जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और आम जनता के बीच पार्टी की पकड़ सशक्त करने की दिशा में ठोस कदम तय किए जाएंगे।जिला अध्यक्ष ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर वर्चुअल बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है।