राजपुर में महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय का शक्ति प्रदर्शन, पंचायत प्रतिनिधियों से मांगा समर्थन
आरा-बक्सर स्थानीय निकाय एमएलसी उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी सोनू राय ने राजपुर प्रखंड का दौरा कर चुनावी माहौल को धार दी। उनके दौरे के दौरान एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुखिया अजय कुमार राम ने की, जबकि संचालन शिरंग सिंह ने किया।

__ जनसभा में पूर्व जनप्रतिनिधियों ने साधा सरकार पर निशाना, पंचायतों के अधिकारों की रक्षा का वादा
केटी न्यूज/राजपुर
आरा-बक्सर स्थानीय निकाय एमएलसी उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी सोनू राय ने राजपुर प्रखंड का दौरा कर चुनावी माहौल को धार दी। उनके दौरे के दौरान एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुखिया अजय कुमार राम ने की, जबकि संचालन शिरंग सिंह ने किया।जनसभा से पूर्व सोनू राय ने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विश्वनाथ राम ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज को सदन तक पहुंचाने के लिए सोनू राय को समर्थन देना आवश्यक है।

वहीं, पूर्व एमएलसी लालदास राय ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास के नाम पर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नई सरकार के गठन के बाद बिहार आर्थिक बोझ में दब गया है और आम जनता अब भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने पंचायत स्तर पर सशक्त नेतृत्व की जरूरत पर बल दिया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने सोनू राय के पिता एवं पूर्व एमएलसी लालदास राय के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सदन में पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार और सम्मान के लिए लगातार आवाज उठाई थी।

उनके प्रयासों से ही आज प्रतिनिधियों को एक सम्मानजनक पहचान मिली है।अपने संबोधन में सोनू राय ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सशक्त बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हर परिस्थिति में प्रतिनिधियों के साथ खड़े रहेंगे और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे।इस मौके पर पूर्व विधायक विजेंद्र यादव, मुखिया अनिल सिंह, शैलेंद्र यादव, राजेश यादव, उपेंद्र यादव, पिंटू राय, संजय यादव, राजेंद्र सिंह, राजद जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

