Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

सूर्य की किरणों ने किया रामलला का तिलक

सूर्य तिलक के परीक्षण में सूर्य की सीधी किरणें रामलला के ललाट पर पड़ रही हैं।

सूर्य की किरणों ने किया रामलला का तिलक
Ram Mandir

केटी न्यूज़/अयोध्या

22 जनवरी 2024 को राम लला के मंदिर का उद्घाटन हुआ था।रामलला के मंदिर का भव्य उद्घाटन होने के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई थी।अब रामनवमी के  पर्व को लेकर भी अयोध्या में जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। 

सूर्य की किरणों ने किया रामलला का तिलक

इन्ही तैयारियों के बीच रामलला के माथे पर सूर्य तिलक की भी तैयारियां की जा रही थीं। इसके लिए वैज्ञानिकों की कई टीमें इस परीक्षण में जुटी हुई थीं कि किस तरह से रामलला के ललाट पर रामनवमी के दिन सूर्य तिलक किया जाये।

सूर्य की किरणों ने किया रामलला का तिलक

इसी का आज सफल परीक्षण कर लिया गया है।सूर्य तिलक के परीक्षण में  सूर्य की सीधी किरणें रामलला के ललाट पर पड़ रही हैं। सूर्य की ये किरणें इस तरह से चमक रही हैं, जैसे खुद सूर्यदेव भगवान रामलला का तिलक कर रहे हैं। सूर्य तिलक का बहुत अद्भुत दिख रहा है।राम मंदिर का गर्भगृह ऐसे बनाया गया है कि रामनवमी के दिन रामलला के मस्तिष्क पर सूर्य की किरणें पड़े। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का कहना है कि जब मंदिर पूरा हो जाएगा, शिखर बन जाएगा, तब शिखर पर एक डिवाइस लगाकर हर रामनवमी पर भगवान राम का सूर्य तिलक होगा, लेकिन इसके लिए भक्तों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।