होली पर्व को लेकर सोनवर्षा थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील
होली पर्व को लेकर सोनवर्षा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने की। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
केटी न्यूज़/नावानगर
होली पर्व को लेकर सोनवर्षा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने की। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का पर्व है। इसे शांति एवं सद्भाव के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, डीजे पर अश्लील गीत बजाने तथा नशिली पदार्थ की सेवन कर उपद्रव करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

उन्होंने बताया कि होली के दिन एवं पूर्व संध्या पर पुलिस की विशेष गश्ती दल तैनात रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट साझा करने वालों पर भी निगरानी रखी जाएगी। अंत में थानाध्यक्ष ने सभी लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।बैठक में मुन्ना तिवारी, ददन आजाद, मुखिया प्रतिनिधि अजय सिंह, रामदेव सिंह, पूर्व मुखिया विरेन्द्र चौधरी, कलामुद्दीन, अशोक सिंह, अजमेर खां, विश्राम सिंह समेत अन्य लोगों ने अपने विचार रखे और प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। सभी ने एक स्वर में क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मनाने का संकल्प लिया।

