स्ट्रीट लाइटों की बदहाली पर नगर परिषद सख्त, त्योहारों से पहले रोशन होंगे डुमरांव के 26 वार्ड

शहर की अंधेरी सड़कों और गलियों को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच डुमरांव नगर परिषद ने अब सख्त कदम उठाया है। वर्षों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। दुर्गा पूजा और छठ जैसे प्रमुख पर्वों से पहले शहर को रोशन करने के लक्ष्य के साथ सोमवार से बंद स्ट्रीट लाइटों का भौतिक सर्वेक्षण शुरू कराया गया।

स्ट्रीट लाइटों की बदहाली पर नगर परिषद सख्त, त्योहारों से पहले रोशन होंगे डुमरांव के 26 वार्ड

__ त्योहारों से पहले डुमरांव होगा रोशन, 373 स्ट्रीट लाइटों का शुरू हुआ सर्वे

— पुरानी एजेंसी की लापरवाही के बाद नगर परिषद ने बदला रुख, नई एजेंसी को सौंपी मरम्मत की जिम्मेदारी

केटी न्यूज/डुमरांव।

शहर की अंधेरी सड़कों और गलियों को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच डुमरांव नगर परिषद ने अब सख्त कदम उठाया है। वर्षों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। दुर्गा पूजा और छठ जैसे प्रमुख पर्वों से पहले शहर को रोशन करने के लक्ष्य के साथ सोमवार से बंद स्ट्रीट लाइटों का भौतिक सर्वेक्षण शुरू कराया गया।नगर परिषद क्षेत्र में ईईसीएल कंपनी द्वारा करीब तीन वर्ष पूर्व कुल 373 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। लेकिन नियमित मेंटेनेंस के अभाव में इनमें से बड़ी संख्या में लाइटें खराब हो गईं। कई प्रमुख सड़कों और मोहल्लों में शाम ढलते ही अंधेरा पसर जाता है। इससे राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी। अंधेरे के कारण दुर्घटना और सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई थीं।

खराब लाइटों को लेकर नगर परिषद प्रशासन की ओर से संबंधित कार्य एजेंसी को कई बार नोटिस जारी किया गया। बावजूद इसके अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर नगर परिषद ने अब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नई एजेंसी खुशामित्ता को सर्वे और मरम्मत का जिम्मा सौंपा है।नगर परिषद की सिटी मैनेजर स्तुति सिन्हा ने बताया कि सर्वे के दौरान प्रत्येक वार्ड में खराब लाइटों और आवश्यक उपकरणों की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद जरूरत के अनुसार पार्ट्स बदले जाएंगे और खराब लाइटों की मरम्मत कर उन्हें चालू किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों को देखते हुए काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। लक्ष्य है कि समय रहते नगर परिषद के सभी 26 वार्डों की स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कर शहर को रोशन किया जाए।