Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी
Keshav Times

गांधी जी का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत : पप्पू यादव

प्रखंड के नया बाजार में शुक्रवार को राजद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

गांधी जी का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत : पप्पू यादव

गांधी जी का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत : पप्पू यादव

केटी न्यूज/ केसठ।

प्रखंड के नया बाजार में शुक्रवार को राजद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने की, जबकि संचालन रमेश रजक ने किया। मुख्य अतिथि सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने अन्याय के विरुद्ध साहस और दृढ़ता के साथ खड़े होकर सत्य एवं अहिंसा का मार्ग दिखाया। उनके सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांत आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं।

गांधी जी का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत : पप्पू यादव

गांधी जी ने स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व करते हुए देश को अंग्रेजी शासन से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचार समाज में न्याय, समानता, भाईचारा और मानवता की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं। उनके आदर्शों पर चलकर ही बेहतर और समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘महात्मा गांधी अमर रहें’ के नारे भी लगाए।मौके पर रजनीश कुमार, कमलेश पासवान, रियाज खां, मोहर्रम खां, मनीष यादव, संजय कुमार, बीरा यादव, गोलू कुमार, विजय राम, मझिल पासवान, रंजन कुमार, आजाद अहमद, एकरार अहमद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

गांधी जी का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत : पप्पू यादव

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।