जनसरोकारों से जुड़े अधिकारी राकेश कुमार को भावभीनी विदाई, रेलयात्री कल्याण समिति ने किया सम्मानित

जनसरोकारों के प्रति संवेदनशील कार्यशैली के लिए चर्चित रहे डुमरांव के निवर्तमान अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार को रविवार को रेलयात्री कल्याण समिति की ओर से भावभीनी विदाई एवं सम्मान दिया गया। टुड़ीगंज बाजार स्थित जय हनुमान कॉम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने उन्हें शॉल, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

जनसरोकारों से जुड़े अधिकारी राकेश कुमार को भावभीनी विदाई, रेलयात्री कल्याण समिति ने किया सम्मानित

केटी न्यूज/डुमरांव

जनसरोकारों के प्रति संवेदनशील कार्यशैली के लिए चर्चित रहे डुमरांव के निवर्तमान अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार को रविवार को रेलयात्री कल्याण समिति की ओर से भावभीनी विदाई एवं सम्मान दिया गया। टुड़ीगंज बाजार स्थित जय हनुमान कॉम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने उन्हें शॉल, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख एवं समाजसेवी बद्री विशाल सिंह ने की, जबकि संचालन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शंभू चौरसिया ने स्वागत गीत से किया। मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि रेलयात्री कल्याण समिति केवल रेल यात्रियों के हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े हर कार्य में सक्रिय भूमिका निभाती है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन को जब भी जनहित के कार्यों में सहयोग की आवश्यकता हुई, समिति के सदस्य हमेशा आगे खड़े मिले। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डुमरांव की जनता का स्नेह और अपनापन उनके लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि राकेश कुमार ने अधिकारी नहीं, बल्कि एक अभिभावक की भूमिका निभाई। उनके कार्यालय के दरवाजे आम लोगों, विशेषकर गरीब और वंचित वर्ग के लिए हमेशा खुले रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे जनप्रिय और संवेदनशील अधिकारी विरले ही मिलते हैं, जिनकी विदाई लोगों को भावुक कर देती है।समारोह में भारत भूषण सिंह, रासबिहारी राय, विजेंद्र सिंह यादव, उपेंद्र सिंह, रविशंकर श्रीवास्तव, पंकज पटेल, कार्मेंद्र सिंह, अनिल सिंह, अखिलेश केशरी, रामबाबू कुशवाहा, उमेश प्रसाद, उदय सिंह, जनार्दन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, कुमार राम अवतार, अनिरुद्ध सिंह, मुन्ना चौबे, लल्लू सिंह, दीनेश्वर सिंह समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।