जब्त शराब पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 686 लीटर से अधिक शराब नष्ट

शराबबंदी कानून के तहत नया भोजपुर पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई। थाना परिसर में दंडाधिकारी की मौजूदगी में विभिन्न कांडों में जब्त 686.70 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया। इनमें 353.70 लीटर विदेशी शराब और 333 लीटर देशी शराब शामिल थी।

जब्त शराब पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 686 लीटर से अधिक शराब नष्ट

__ दंडाधिकारी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, छह कांडों में जब्त शराब का किया गया विनष्टीकरण

केटी न्यूज/डुमरांव

शराबबंदी कानून के तहत नया भोजपुर पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई। थाना परिसर में दंडाधिकारी की मौजूदगी में विभिन्न कांडों में जब्त 686.70 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया। इनमें 353.70 लीटर विदेशी शराब और 333 लीटर देशी शराब शामिल थी। प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत शराब को नष्ट कर यह सुनिश्चित किया कि जब्त सामग्री का दोबारा किसी भी रूप में दुरुपयोग नहीं हो सके।विनष्टीकरण की पूरी कार्रवाई नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। मौके पर राजस्व अधिकारी कुमार दिनेश दंडाधिकारी के रूप में मौजूद रहे।

उनकी निगरानी में जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर जब्त शराब को उसमें डालकर नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती रही।बताया गया कि करीब आधा दर्जन कांडों में बरामद शराब को न्यायिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद विनष्टीकरण के लिए चिन्हित किया गया था। कार्रवाई के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों पर कार्रवाई के साथ जब्त शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब्त शराब को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के बजाय निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट करना जरूरी है, ताकि इसके दुरुपयोग की कोई संभावना न रहे।पुलिस की इस कार्रवाई को शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।