बीबीए में नामांकन का अंतिम मौका, एक सितंबर को दोपहर दो बजे तक ही अवसर
महार्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में बीबीए पाठ्यक्रम में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए विद्यार्थियों को अंतिम अवसर दिया गया है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया एक सितंबर 2026 को दोपहर दो बजे तक ही पूरी की जाएगी। इसके बाद बीबीए में नामांकन बंद कर दिया जाएगा।

__ रिक्त सीटों पर साक्षात्कार के आधार पर होगा दाखिला, इसके बाद आवेदन पर नहीं होगा विचार
केटी न्यूज/बक्सर।
महार्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में बीबीए पाठ्यक्रम में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए विद्यार्थियों को अंतिम अवसर दिया गया है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया एक सितंबर 2026 को दोपहर दो बजे तक ही पूरी की जाएगी। इसके बाद बीबीए में नामांकन बंद कर दिया जाएगा।नामांकन के लिए वैसे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिन्होंने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर नामांकन के लिए पंजीकरण कराया है और अपनी वरीयता सूची में महार्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर को प्रथम से दसवीं वरीयता तक में शामिल किया है।

रिक्त सीटों पर नामांकन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर महाविद्यालय पहुंचकर साक्षात्कार एवं नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एक सितंबर को दोपहर दो बजे के बाद नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। इसके बाद नामांकन अथवा इससे संबंधित किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से अंतिम अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।महाविद्यालय में बीबीए पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को वित्त, प्रबंधन और व्यवसाय के क्षेत्र में करियर के लिए तैयार किया जाता है।

इसके साथ ही विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावसायिक कौशल, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को निखारने पर भी विशेष जोर दिया जाता है।महाविद्यालय में नियमित कक्षाओं के अलावा समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इनमें संगोष्ठी, अभिमुखीकरण कार्यक्रम, कार्यशाला और वार्षिक खेलकूद जैसी गतिविधियां शामिल हैं।महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे किसी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए एक सितंबर को दोपहर दो बजे से पहले महाविद्यालय पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लें।

