Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

निरीक्षण में उर्दू विद्यालय में सोई थी शिक्षिका, ऑनलाइन हाजिरी बना गायब थे पांच शिक्षक

जिले के स्कूलों के खुलने, बंद होने के साथ शिक्षकों की उपस्थिति के लिए जो नियम बनाए गए हैं, उसका अमल सही से नहीं हो रहा है।

निरीक्षण में उर्दू विद्यालय में सोई थी शिक्षिका, ऑनलाइन हाजिरी बना गायब थे पांच शिक्षक

केटी न्यूज/डुमरांव  

जिले के स्कूलों के खुलने, बंद होने के साथ शिक्षकों की उपस्थिति के लिए जो नियम बनाए गए हैं, उसका अमल सही से नहीं हो रहा है। आए दिन ऑलाइन हाजिरी बनाकर शिक्षक गायब हो जाते हैं। इतना ही नहीं कुछ स्कूलों की यह भी शिकायत मिलती है कि बच्चे वर्ग कक्षा में नहीं रहकर घुमते रहते है तो शिक्षक स्कूल में सोए रहते या आपस में बैठ गप्पे मारते रहते हैं। कुछ इसी तरह का नाजार गुरूवार को बीआरपी अविनाश कुमार के निरीक्षण के दौरान डुमरांव नगर के उर्दू मध्य विद्यालय में देखने को मिला।

 निरीक्षण में बीआरपी ने पाया की शिक्षिका जीनू जहां वर्ग कक्षा में सोई हुई मिली। फिर स्कूल से शिक्षक मो. जुनैद खां, मसूदा बानो, अनिका सदफ, नगमा खातून, पप्पु कुमार शर्मा स्कूल से अनुपस्थित थे। बीएओ ने उनसे स्पष्टीकरण पुछा है कि शिक्षिका सोए रहने और पांच शिक्षक के स्कूल से गायब होने से यह लगता है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को विद्यालय में शतप्रतिशत लागू करने में कोताही बरती जा रही है। साथ ही इस बात का भी खुलासा किया गया है कि पूर्व में भी निरीक्षण के दौरान शिक्षक अनुपस्थित पाए गए थे। बीआरपी ने सभी से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए आदेशित किया है। ससमय स्पष्टीकरण नहीं देने पर उनके विरूद्ध निलंबन के लिए वरीय अधिकारियों को लिखने की बात कही गई है। बीआरपी के इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।