आरा-बक्सर फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत

आरा-बक्सर फोरलेन पर एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दुसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। दुघर्टना भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के पास सुबह हुई। जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

आरा-बक्सर फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत
logo

केटी न्यूज/बक्सर

आरा-बक्सर फोरलेन पर एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दुसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। दुघर्टना भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के पास सुबह हुई। जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

मृतक की पहचान नवादा के गिरजा मोड़ निवासी जय प्रकाश राय (28 वर्ष) के रूप में हुई है जो मूल रूप से बहोरनपुर के टिकापुर दियरा गांव के निवासी थे। घायल दीपक कुमार ठाकुर (30 वर्ष) गौरा गांव का रहने वाला है, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों दोस्त कोईलवर से लौट रहे थे, इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया। डायल-112 की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जय प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई अरुण कुमार ने बताया कि जय प्रकाश अपने दोस्त दीपक के साथ बाइक पर सवार होकर काम से लौट रहे थे। रतनपुर के पास अचानक बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई।