Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप
Keshav Times

बाजार जा रहे साइकिल सवार युवक की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत

बाजार जा रहे साइकिल सवार युवक की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत

बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर पीरो थाना क्षेत्र के भुलुकुआं गांव के समीप मंगलवार की घटना

पटना ले जाने के दौरान युवक ने रास्ते में तोड़ा दम, आरा सदर अस्पताल में शव का हुआ पोस्टमार्टम 

केटी न्यूज/आरा

बाजार जा रहे साइकिल सवार युवक की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत

बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर पीरो थाना क्षेत्र के भुलुकुआ गांव के समीप साइकिल सवार एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाजार जाने के दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी युवक ने इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत युवक सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव निवासी विनय पांडेय का 23 वर्षीय पुत्र नारायण व्रत पांडेय था। वह बाहर में प्राइवेट जॉब करता था।

बाजार जा रहे साइकिल सवार युवक की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत

उसके चाचा चंदन कुमार पांडेय ने बताया कि वह साइकिल से अपने गांव से पीरो बाजार जा जा रहा था। उसी दौरान भुलुकुआं गांव के समीप किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे ठोकर मार दी थी। उसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे इलाज के लिए पीर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पहले आरा सदर अस्पताल और फिर पटना रेफर कर दिया गया।

बाजार जा रहे साइकिल सवार युवक की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत

पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। उसके बाद उसके शव को गांव लाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि युवक अपने दो भाई और एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां गुड़िया देवी भाई रोहित पांडेय और बहन सोनी देवी है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।