Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

जल जीवन हरियाली योजना से डुमरांव के चार पोखरों को मिलेगी नई पहचान

जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत डुमरांव नगर क्षेत्र की पारंपरिक जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नगर परिषद द्वारा नगर के चार प्रमुख पोखरों के जीर्णाेद्धार, उड़ाही और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार कर निविदा प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। इस योजना का उद्देश्य वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देना, भू-जल स्तर में सुधार लाना और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करना है।

जल जीवन हरियाली योजना से डुमरांव के चार पोखरों को मिलेगी नई पहचान

-- नगर परिषद ने उड़ाही व सौंदर्यीकरण के लिए शुरू की निविदा की तैयारी, 2.10 करोड़ से अधिक की लागत

केटी न्यूज/डुमरांव

जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत डुमरांव नगर क्षेत्र की पारंपरिक जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नगर परिषद द्वारा नगर के चार प्रमुख पोखरों के जीर्णाेद्धार, उड़ाही और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार कर निविदा प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। इस योजना का उद्देश्य वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देना, भू-जल स्तर में सुधार लाना और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करना है।नगर परिषद के अनुसार इस परियोजना से न केवल जल स्रोतों की धारण क्षमता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित जल संरचना का लाभ भी मिलेगा। लंबे समय से उपेक्षित पड़े इन पोखरों के पुनरुद्धार से नगर के जल प्रबंधन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

जल जीवन हरियाली योजना से डुमरांव के चार पोखरों को मिलेगी नई पहचान

-- चार प्रमुख पोखरों का होगा कायाकल्प

इस योजना के तहत महरौरा शिवजी रोड स्थित पोखर में उड़ाही के साथ घाट निर्माण एवं पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य प्रस्तावित है। इस पर कुल 41 लाख 70 हजार रुपये की लागत अनुमानित की गई है। वहीं नया भोजपुर स्थित चकबंदी कार्यालय के समीप स्थित पोखर में भी घाट निर्माण और पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य किया जाएगा, जिस पर लगभग 48 लाख रुपये खर्च होंगे। यह पोखर आसपास के क्षेत्र में जल संचयन का एक महत्वपूर्ण स्रोत माना जाता है।खिरौली गांव स्थित पोखर के जीर्णाेद्धार और घाट निर्माण के लिए 52 लाख 62 हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई है। इसके अलावा अंबेडकर नगर स्थित तियरा पोखर घाट पर सबसे अधिक 67 लाख 85 हजार 400 रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव है। इन सभी स्थानों पर उड़ाही के साथ-साथ घाटों का निर्माण, पेवर ब्लॉक बिछाने और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की योजना शामिल है।

जल जीवन हरियाली योजना से डुमरांव के चार पोखरों को मिलेगी नई पहचान

-- तकनीकी स्वीकृति के बाद जल्द शुरू होगा काम

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे ने बताया कि चारों पोखरों के उड़ाही एवं जीर्णाेद्धार कार्य के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग, भोजपुर-बक्सर के कार्यपालक अभियंता द्वारा बीओक्यू का अनुमोदन और तकनीकी स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है। अब निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है, ताकि शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो सके।नगर परिषद का मानना है कि इन पोखरों के जीर्णाेद्धार से भू-जल स्तर में सुधार होगा और गर्मी के मौसम में जल संकट की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। जल जीवन हरियाली योजना के तहत यह कदम डुमरांव नगर को जल संरक्षण की दिशा में एक नई पहचान दिलाने वाला साबित हो सकता है।

जल जीवन हरियाली योजना से डुमरांव के चार पोखरों को मिलेगी नई पहचान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।