हम बिहार विधानसभा चुनाव में 225 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे-चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए ये भविष्यवाणी भी कर दी

हम बिहार विधानसभा चुनाव में 225 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे-चिराग पासवान
Chirag Paswan

केटी न्यूज़/पटना

लोक जनशक्ति पार्टी  के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए ये भविष्यवाणी भी कर दी है कि एनडीए गठबंधन चुनाव में कितनी सीटें जीतेगा।

चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जो नतीजे देखे उससे हम नैतिक रूप से अभिभूत हैं। हम हाई नोड पर चार्ज्ड अप होकर बिहार चुनाव के लिए जा रहे हैं। दिल्ली में एनडीए को जिस तरह की जीत मिली है। 27 साल बाद दिल्ली में एनडीए की सरकार बनी है। जिस तरह से दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम रहे हैं बिहार में ऐसा ही परिणाम देखने को मिलेगा।

चिराग पासवान ने आगे ये भी बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए कितनी सीटें जीतेगी। चिराग ने कहा बिहार में हमारा गठबंधन मजबूत है और 5 पार्टियों भाजपा, जदयू, लोजपा , जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के बीच जीत का कॉम्बिनेशन है। मैं लगातार बिहार की यात्रा कर रहा हूं। हम बिहार विधानसभा चुनाव में 225 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। एनडीए के अन्य दलों को भी यही भरोसा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद अब देश में अगला चुनाव इस साल के आखिर में बिहार में होने जा रहा है। इस चुनाव में भी जीत को लेकर एनडीए के दल काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन काफी उत्साह में हैं।