नीतीश के नेतृत्व बिहार लिख रहा विकास की गाथा - अंजुम

नीतीश के नेतृत्व बिहार लिख रहा विकास की गाथा - अंजुम

- प्रखंड के केशोपुर में 15 फरवरी को प्रस्तावित है सीएम का कार्यक्रम

- जदयू की प्रदेश प्रवक्ता ने किया तैयारियों का मुआयना

केटी न्यूज/सिमरी 

सूबे के मुखिया नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर कल यानी, शनिवार को प्रखंड के केशोपुर एवं राजपुर परसनपाह पंचायत में आ रहे हैं। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई है। सीएम के स्वागत में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे, इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी व राजनेता दोनों गांवों का लगातार भ्रमण कर रहे हैं।

गुरूवार को जदयू की वरिष्ठ नेत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा भी कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान वो प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों से बात कर कार्यक्रम की वस्तु-स्थिति से रूबरू हुई।  

सीएम के कार्यक्रम को बताया अभुतपूर्व 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा लेकर जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जदयू के साथ घटक दल के अन्य नेता भी आगमन वाले स्थालों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। इस कड़ी में जदयू की प्रदेश प्रवक्ता एवं डुमरांव विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की पूर्व प्रत्याशी रहीं अंजुम आरा भी केशोपुर और राजपुर परसनपाह का दौरा कर कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया।

उनके साथ पार्टी के दर्जनों नेता, कार्यकर्ता व समर्थक शामिल थे। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी हासिल की। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद कर प्रगति यात्रा से होने वाले बदलाव से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास एवं उन्नति की गाथा लिख रहा है। प्रगति यात्रा से बक्सर के साथ सिमरी का भी सर्वांगीण विकास होगा। 

मौके पर जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर चौधरी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक प्रजापति, हरेन्द्र सिंह, मनबोध राय, सोहराब कुरैशी, बबलू शर्मा, नीरज पटेल, तैयब अंसारी, श्रीमन नारायण राय, भुवनेश्वर गोंड़, पारस चौधरी, उपेन्द्र ठाकुर आदि थे।