युवा जदयू की प्रदेश कमिटी में डॉ. संदीप ठाकुर को मिली अहम जिम्मेदारी
युवा जनता दल यूनाइटेड (युवा जदयू) ने संगठन के विस्तार और सांगठनिक मजबूती को लेकर अपनी नई प्रदेश कमिटी का गठन किया है। इसमें पूर्व छात्र नेता एवं युवा जदयू के अनुभवी नेता डॉ. शत्रुघ्न कुमार ठाकुर उर्फ संदीप ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

__ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए पूर्व छात्र नेता, संगठन विस्तार के साथ युवाओं के मुद्दों को उठाने पर रहेगा जोर
केटी न्यूज/बक्सर।
युवा जनता दल यूनाइटेड (युवा जदयू) ने संगठन के विस्तार और सांगठनिक मजबूती को लेकर अपनी नई प्रदेश कमिटी का गठन किया है। इसमें पूर्व छात्र नेता एवं युवा जदयू के अनुभवी नेता डॉ. शत्रुघ्न कुमार ठाकुर उर्फ संदीप ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को संगठन में उनके लंबे अनुभव और विभिन्न पदों पर किए गए कार्यों से जोड़कर देखा जा रहा है।डॉ. संदीप ठाकुर इससे पहले दो बार युवा जदयू के प्रदेश सचिव और दो बार प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने आरा नगर, भोजपुर जिला और रोहतास जिला प्रभारी के रूप में भी संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाई हैं।

नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा, विधायक राहुल सिंह, विधायक संतोष निराला और युवा जदयू अध्यक्ष नीतीश पटेल सहित अन्य नेताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

__समाजवादी विचारधारा से प्रभावित हैं संदीप ठाकुर
डॉ. संदीप ठाकुर महात्मा गांधी, डॉ. राममनोहर लोहिया, राजनारायण, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, किशन पटनायक और जॉर्ज फर्नांडिस की समाजवादी विचारधारा से प्रभावित हैं। सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनभागीदारी को वे अपने राजनीतिक चिंतन का प्रमुख आधार मानते हैं। क्षेत्र में उन्हें ‘युवा तुर्क’ के नाम से भी जाना जाता है।नई जिम्मेदारी के साथ उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, उच्च शिक्षा की चुनौतियों और युवाओं के पलायन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की प्रतिबद्धता जताई है। उनका लक्ष्य बूथ स्तर से प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत करना और युवाओं को रचनात्मक राजनीति से जोड़ना है।डॉ. संदीप ठाकुर की नियुक्ति पर बक्सर जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, प्रदेश के वरिष्ठ नेता धीरज सिंह कुशवाहा, मुकेश पटेल, प्रेम मिश्रा, अधिवक्ता विनोद सिंह, डॉ. राजेश पांडेय, बबलू राय, डॉ. रवि राय, आनंद प्रधान और मोहित कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

