रोटरी क्लब ऑफ बक्सर का स्टार अचीवर्स सम्मान समारोह संपन्न
रोटरी क्लब ऑफ बक्सर की ओर से आयोजित रोटरी स्टार अचीवर्स अवार्ड समारोह गुरुवार की देर शाम शहर के पीपी रोड स्थित रिवर फ्रंट होटल के सभागार में भव्य एवं गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब के उत्कृष्ट सेवा कार्यों, समाजहित में योगदान और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले रोटेरियनों को सम्मानित किया गया।


__ सेवा, समर्पण और सामाजिक योगदान के लिए रोटेरियनों को मिला सम्मान, डॉ. दिलशाद आलम के कार्यकाल को बताया स्वर्णिम
केटी न्यूज/बक्सर
रोटरी क्लब ऑफ बक्सर की ओर से आयोजित रोटरी स्टार अचीवर्स अवार्ड समारोह गुरुवार की देर शाम शहर के पीपी रोड स्थित रिवर फ्रंट होटल के सभागार में भव्य एवं गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब के उत्कृष्ट सेवा कार्यों, समाजहित में योगदान और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले रोटेरियनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन टी.एन. चौबे ने प्रभावी ढंग से किया।समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. सीएम सिंह, साबित रोहतस्वी, क्लब अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह, सहायक मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब ऑफ बक्सर के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि वर्ष 2025-26 क्लब के इतिहास का स्वर्णिम काल रहा है। इस दौरान क्लब ने जिला स्तर पर कई प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किए और सेवा कार्यों के क्षेत्र में नई पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धियां आने वाले अध्यक्षों और सदस्यों के लिए प्रेरणा के साथ नई जिम्मेदारी भी लेकर आई हैं।उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब ने इस वर्ष स्वास्थ्य, मानव सेवा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। बक्सर और आसपास के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में ‘मां अंसारी रोटरी ब्लड बैंक’ की स्थापना की स्वीकृति को उन्होंने ऐतिहासिक बताया।

उन्होंने कहा कि उन्हें प्रमुख दानदाता बनने का गौरव मिला है और वे अब इसके अगले स्तर की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. सीएम सिंह ने अपने आशीर्वचन में रोटरी परिवार को निरंतर सेवा कार्यों में जुटे रहने का संदेश दिया। साबित रोहतस्वी ने कहा कि डॉ. दिलशाद आलम के नेतृत्व में रोटरी क्लब ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। सहायक मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ने सभी सम्मानित सदस्यों को बधाई देते हुए क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना की।डॉ. बीके सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब की उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। रेड क्रॉस के डॉ. श्रवण तिवारी ने बाढ़ राहत, स्वास्थ्य सेवा और अन्य सामाजिक कार्यों में क्लब की भूमिका को सराहनीय बताया।उन्होंने कहा कि रोटरी ने समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया है।

वहीं विनय कुमार ने कहा कि क्लब को गौरवपूर्ण मुकाम तक पहुंचाने में डॉ. दिलशाद आलम का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।समारोह में चेयरमैन प्रतिनिधि नियमतुल्लाह फरीदी, वरिष्ठ पत्रकार शशांक शेखर सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्षों, वर्तमान पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में रोटरी सदस्यों ने भाग लिया।इस अवसर पर दीपक अग्रवाल, सौरभ तिवारी, प्रदीप केसरी, राजेश केसरी, गोपाल केसरी, आशीष गुप्ता, मंगेश केसरी, प्रेसिडेंट-इलेक्ट निर्मल कुमार सिंह, सचिव-इलेक्ट मनोज वर्मा, एसएम साहिल, इमरान अख्तर, सुनील कुमार, अनिल केसरी, इफ्तिखार अहमद, आकाश गोयल, अमृता केसरी, अनुराग पांडे, मीरा सिंह, नरेश पोद्दार, रियासत अंसारी, रोहतास गोयल, शिवधार तिवारी, सुजीत गुप्ता, सुनीता सिंह, विवेक वर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

समारोह के अंत में सभी रोटेरियनों ने क्लब के सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। रोटरैक्ट क्लब की ओर से प्रिंस जायसवाल, राहुल, आशीष, वेद, सोनू, सूरज, राज गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंतिम चरण में वर्तमान अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ बक्सर का यह कार्यकाल आने वाले वर्षों तक सेवा, समर्पण और नेतृत्व की मिसाल बना रहेगा।

