नावानगर में बाल श्रम के खिलाफ धावा, विभाग की टीम ने की कार्रवाई

जिले में बाल श्रम पर अंकुश लगाने और बच्चों से काम कराने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के उद्देश्य से श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी बक्सर के निर्देशानुसार शुक्रवार को डुमरांव अनुमंडल के नावानगर प्रखंड में बाल श्रम के विरुद्ध धावा दल का संचालन किया गया।

नावानगर में बाल श्रम के खिलाफ धावा, विभाग की टीम ने की कार्रवाई

__ श्रम विभाग, पुलिस और सामाजिक संस्था के सदस्यों ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान, जिले में लगातार जारी है कार्रवाई

केटी न्यूज/नावानगर। 

जिले में बाल श्रम पर अंकुश लगाने और बच्चों से काम कराने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के उद्देश्य से श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी बक्सर के निर्देशानुसार शुक्रवार को डुमरांव अनुमंडल के नावानगर प्रखंड में बाल श्रम के विरुद्ध धावा दल का संचालन किया गया। इस अभियान के जरिए बाल श्रम से जुड़े मामलों पर नजर रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की पहल की गई।अभियान में नावानगर, सिमरी और ब्रह्मपुर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शामिल रहे। धावा दल को प्रभावी बनाने के लिए नावानगर थाना की पुलिस टीम तथा स्व. कन्हाई शुक्ला सेवा संस्थान के सदस्यों ने भी सहयोग किया।

विभागीय अधिकारियों, पुलिस बल और सामाजिक संस्था की संयुक्त भागीदारी से अभियान को अंजाम दिया गया।श्रम विभाग की ओर से जिले में बाल श्रम के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों को श्रम के शोषण से बचाना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें शिक्षा एवं सुरक्षित बचपन का अवसर उपलब्ध कराना है। बाल श्रम कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी विभाग का जोर है।