मुरार थाने का सर्किल इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर दिया जोर

मुरार थाना में शनिवार को प्रशासनिक सक्रियता उस समय देखने को मिली जब सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) अरविंद कुमार ने औचक निरीक्षण कर थाना व्यवस्था का व्यापक जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ लंबित कांडों की स्थिति की समीक्षा की, बल्कि थाना संचालन के हर पहलू को परखते हुए सुधार के स्पष्ट निर्देश भी दिए।

मुरार थाने का सर्किल इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर दिया जोर

__ औचक निरीक्षण में अभिलेख संधारण से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक की गहन समीक्षा, पुलिस टीम को दिए स्पष्ट निर्देश

केटी न्यूज/चौगाई

मुरार थाना में शनिवार को प्रशासनिक सक्रियता उस समय देखने को मिली जब सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) अरविंद कुमार ने औचक निरीक्षण कर थाना व्यवस्था का व्यापक जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ लंबित कांडों की स्थिति की समीक्षा की, बल्कि थाना संचालन के हर पहलू को परखते हुए सुधार के स्पष्ट निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान सीआई ने थानाध्यक्ष नेहा कुमारी से विभिन्न मामलों की जानकारी लेते हुए अभिलेखों की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया। केस डायरी, जब्ती सूची, मालखाना रजिस्टर और आगंतुक पंजी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अभिलेख अद्यतन और सुव्यवस्थित रहें, ताकि किसी भी स्तर पर कार्रवाई में देरी न हो।

लंबित कांडों को लेकर उन्होंने विशेष सख्ती दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि हर मामले की प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत की जाए और जांच प्रक्रिया में गुणवत्ता बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए सीआई ने साफ-सफाई, ड्यूटी प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन प्रणाली का भी मूल्यांकन किया। उन्होंने परिसर में स्वच्छता को प्राथमिकता देने तथा आगंतुकों के लिए बेहतर बैठने और सुविधा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विधि-व्यवस्था को लेकर उन्होंने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और गश्ती व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को आम जनता की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की हिदायत दी।निरीक्षण के अंत में सीआई अरविंद कुमार ने टीम भावना और आपसी समन्वय को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि बेहतर तालमेल से ही कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि दिए गए निर्देशों के पालन से थाना की कार्यप्रणाली में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।