मनोविज्ञान विभाग में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के तत्वावधान में स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी बौद्धिक क्षमता और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
केटी न्यूज/बक्सर
महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के तत्वावधान में स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी बौद्धिक क्षमता और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. सुजित कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर डॉ. योगर्षि राजपूत (सहायक प्राध्यापक सह एनसीसी पदाधिकारी), डॉ. जय प्रकाश मिश्र, डॉ. इसरार आलम, डॉ. अशोक कुमार यादव तथा डॉ. सीमा कुमारी की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी शिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता के दौरान एनसीसी कैडेट्स की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। उन्होंने अनुशासन बनाए रखने के साथ-साथ पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतिभागियों के सहयोग और कार्यक्रम के सफल संचालन में उनकी भागीदारी अहम रही।विभागाध्यक्ष डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के साथ ही उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना को भी प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए किया गया।

